Friday, February 13, 2026

स्विफ्ट क्रिकेट का आयोजन मतदाता जागरूकता अंतर्गत क्रिकेट प्रतियोगिता, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया 11 और प्रशासन के बीच खेला गया स्वीप मैच

Must Read

स्विफ्ट क्रिकेट का आयोजन
मतदाता जागरूकता अंतर्गत क्रिकेट प्रतियोगिता, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया 11 और प्रशासन के बीच खेला गया स्वीप मैच

कोरबा। जिला निर्वाचन अधिकारी सौरभ कुमार एवं स्वीप नोडल अधिकारी विश्वदीप के निर्देशन में स्वीप क्रिकेट मैच का आयोजन घंटाघर मैदान में किया गया। जिसमें इलेक्ट्रॉनिक मीडिया टीम से मीडिया 11 और स्वीप टीम से प्रशासन 11 के मध्य कड़ी मुकाबले में क्रिकेट मैच का आयोजन हुआ। 6 ओवर का मैच में टॉस जीतकर मीडिया 11 के तरफ से फील्डिंग चुना गया तथा प्रशासन 11 को बैटिंग का मौका दिया गया। प्रशासन 11 के टीम बैटिंग करते हुए 6 ओवर में दो विकेट के साथ 104 रन की जबरदस्त साझेदारी से मीडिया टीम को 105 रन का लक्ष्य दिया गया। द्वितीय पारी में इलेक्ट्रॉनिक मीडिया 11 ने प्रशासन 11 का कड़ी क्षेत्र रक्षण रक्षण के साथ चुस्त बोलिंग करते हुए 6 ओवर में पांच विकेट के साथ केवल 58 रन में सिमट गए इस तरह से जीत प्रशासन11 टीम की हुई । टीम प्रभारी अनिल रात्रे ने बताया कि यह मैच मतदाता जागरूकता को लेकर खेला गया जिसमें घंटाघर के मैदान में काफी दर्शकों ने मैच की सराहना करते हुए प्रसन्नता जहीर किया। और संकल्प लिया की शत प्रतिशत मतदान करेंगे। 17 नवंबर को मतदान का महापर्व है, जिसमे सभी की भागीदारी होना आवश्यक है। यह मैच हम सबके लिए बहुत ही रोचक व प्रेरणादायक रहा। अंत में सभी खिलाड़ी को शत प्रशिक्षण मतदान के लिए शपथ दिलाया गया।

Loading

Latest News

कलेक्टर ने नवीन कश्यप के विरुद्ध की जिला बदर की कार्यवाही।

कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी कोरबा कुणाल दुदावत ने आदेश जारी कर छत्तीसगढ़ राज्य सुरक्षा अधिनियम 1990 की धारा-3 एवं...

More Articles Like This