Friday, February 13, 2026

महतारी वंदन योजना का फार्म भराकर चुनाव को प्रभावित करने की शिकायत, सहायक निर्वाचन अधिकारी के नाम पूर्व अधिवक्ता संघ अध्यक्ष ने सौंपा ज्ञापन

Must Read

महतारी वंदन योजना का फार्म भराकर चुनाव को प्रभावित करने की शिकायत, सहायक निर्वाचन अधिकारी के नाम पूर्व अधिवक्ता संघ अध्यक्ष ने सौंपा ज्ञापन

कोरबा। आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर आदर्श आचार संहिता लागू है। निर्वाचन आयोग की टीम द्वारा आदर्श आचार संहिता का पालन कराने मुस्तैदी दिखाई जा रही है। भाजपा द्वारा महतारी वंदन योजना के तहत चुनाव प्रभावित करने का गंभीर आरोप लगाते हुए कटघोरा के पूर्व अधिवक्ता संघ अध्यक्ष ने निर्वाचन अधिकारी से शिकायत की है कटघोरा विधानसभा क्षेत्र के सहायक चुनाव अधिकारी से कटघोरा के पूर्व अधिवक्ता संघ अध्यक्ष सुधीर मिश्रा ने शिकायत की है। जिसमें कहा गया है कि कटघोरा विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत दीपका, कुसमुण्डा, बांकीमोंगरा, कटघोरा तथा ग्रामीण क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी का घोषणा पत्र में प्रति विवाहित महिला 1000 रूपए प्रति महीना एवं एक वर्ष का 12,000 रूपए का प्रलोभन देकर आधार कार्ड, बैंक खाता व पेन कार्ड की फोटोकॉपी लेकर पंजीयन फार्म भरवाया जा रहा है, जो विवाहित महिलाओं को प्रलोभन देकर वोट को प्रभावित व लोगों को गुमराह किया जा रहा है। इस संबंध में शीघ्र ही दिशा निर्देश जारी कर फार्म भरवा रहे व्यक्तियों के उपर उचित कार्यवाही करने की मांग की है।

Loading

Latest News

कलेक्टर ने नवीन कश्यप के विरुद्ध की जिला बदर की कार्यवाही।

कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी कोरबा कुणाल दुदावत ने आदेश जारी कर छत्तीसगढ़ राज्य सुरक्षा अधिनियम 1990 की धारा-3 एवं...

More Articles Like This