Thursday, February 12, 2026

15000 देने की घोषणा हार की बौखलाहट: चावलानी

Must Read

15000 देने की घोषणा हार की बौखलाहट: चावलानी

कोरबा। विधानसभा क्षेत्र कोरबा के चुनाव प्रभारी अशोक चावलानी ने कहा कि मुख्यमंत्री ने 15000 रुपए देने की घोषणा की है वह उनके हार की बौखलाहट है। पहले चरण में 20 सीटों पर जो चुनाव हुए उसमें 18 से 19 सीट में बीजेपी जीत रही है। इसी हार की कांग्रेस में बौखलाहट है। हमारे 12000 रूपए की मोदी की गारंटी है। पिछले चुनाव में भी कांग्रेस ने 500 रूपए महिला सम्मान राशि देने की घोषणा की थी। जिसे आज तक पूरा नहीं किया। पिछली राशि नहीं दी तो अब क्या देंगे। यह केवल जनता को ठगने का काम है। महतारी वंदन योजना के फॉर्म जप्ती को लेकर उन्होंने कहा कि जप्त करने से कुछ होता थोड़ी है। फार्म में मुद्रक प्रकाशक सभी चीज लिखा हुआ है। प्रधानमंत्री ने घोषणा की है यह सब ऑनलाइन हो रहा है। मीडिया में भी ऑनलाइन का नंबर आ रहा है।

Loading

Latest News

जवाली के पांच जोड़ो ने मुख्यमंत्री निर्धन कन्या सामूहिक विवाह योजना का लिया लाभ –

छत्तीसगढ़ शासन की महत्वाकांक्षी योजना मुख्यमंत्री निर्धन कन्या विवाह योजना के अंतर्गत ग्राम जवाली के पांच जोड़ों ने लिया...

More Articles Like This