दो भाईयों ने मिलकर युवक को पीटा
कोरबा। दर्री थाना क्षेत्र के एरीकेशन चौक पर दो भाईयों ने मिलकर एक युवक से मारपीट कर दी। घटना में ग्राम नीलगिरी नगोईखार निवासी भागवत प्रसाद आडिल को चोटें आई है। पीड़ित की पत्नी ने थाना में रिपोर्ट दर्ज कराया है। पुलिस ने बताया कि भागवत प्रसाद एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए रीकेशन गणेश पंडाल गया था। मौके पर गांव में रहने वाला दयानंद यादव व परमानंद यादव पहुंचे। गाली-गलौज करते हुए मारपीट कर दी। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मारपीट का केस दर्ज किया है।
![]()




























