नाम वापस नहीं लिया तो सामाजिक बहिष्कार का आरोप, पीड़िता ने मानिकपुर चौकी पुलिस से की शिकायत

कोरबा। कोरबा विधानसभा क्षेत्र से निर्दलीय चुनाव लड़ रहे उम्मीदवार सीमोन फ्रांसिस की बहू और बेटी से दुर्व्यवहार सामने आया है। भरी सभा में सामाजिक बहिष्कार कर देने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। इस मामले की लिखित शिकायत मानिकपुर पुलिस चौकी में पीड़िता के द्वारा की गई है।
पीड़िता सुनीता फ्रांसिस का आरोप है कि 12 नवंबर को जब वह प्रार्थना के लिए चर्च गई हुई थी तब 150- 200 लोगों के बीच माइक में अलाउंस करते हुए विक्टर मेनन ने उसका अपमान कर भरी सभा में बहिष्कार करने का ऐलान किया। साथ ही कहा कि जो कोई भी उससे बातचीत करेगा तो उसका भी हुक्का पानी बंद कर दिया जाएगा। इस ऐलान के वक्त मसीह आराधनालय मानिकपुर में सुनीता के साथ उसके परिजन भी मौजूद थे एवं समाज के लोगों ने भी देखा सुना है सुनीता फ्रांसिस ने इस बारे में शिकायत में कहा है कि विक्टर मेनन ने यह इसलिए किया क्योंकि उसके ससुर सीमोन फ्रांसिस निर्दलीय चुनाव लड़ रहे हैं और एक प्रत्याशी के समर्थन में नाम वापस लेने के लिए विक्टर मेनन व रवि बख्श घर आकर कह रहे थे किंतु अपनी मर्जी से चुनाव लड़ रहे हैं ससुर नहीं मान रहे और जब नाम वापस नहीं लिया तो बहू सुनीता और बेटी(सुनीता की ननद) का सामाजिक बहिष्कार कर अपमान किया गया। पीड़ित ने इसकी शिकायत पुलिस चौकी में करने के अलावा निर्वाचन आयोग,क्लेक्टर, एसपी से भी किया है।
![]()




























