जुआ फड़ में पुलिस की दबिश, 20 से अधिक जुआरी पकड़ाए
कोरबा।दिवाली में जुआ के फड़ पर पुलिस की कार्रवाई अलग- अलग क्षेत्रों में जारी रही। दर्जनभर से अधिक केस दर्ज किए गए हैं। 20 से अधिक जुआरी पकड़ में आए हैं।
पुलिस ने दीपका में छापा मारकर पांच जुआरियों को पकड़ा है। इसमें मोहम्मद मुकिन, आशीष गोस्वामी, अविनाश गोभिल और मोहम्मद मुस्तकिन शामिल है। उनसे लगभग 2700 रुपए जब्त किए गए हैं। जुआरी कृष्णानगर और शांतिनगर इलाके के रहने वाले हैं। दीपका में ही पुलिस ने याबेश मसीह उर्फ गोलू, देवेन्द्र पटेल, अमित सिंह और मोहम्मद वकील को पकड़ा है। कटघोरा पुलिस ने जुआ के तीन फंड पर दबिश दी। 12 लोगों को पकड़ लिया। बड़े बांका में पुलिस ने रामसिंह, समरत सिंह और राकेश सिंह को गिरफ्तार किया है। नरेश दास, टिकम दास, देवराम और प्रभात कंवर जुआ खेलते पकड़े गए हैं। महेन्द्र कुमार, नारायण सिह आर्मो, लक्ष्मण सिह मरकाम, सावन सिंह भी पुलिस की गिरफ्त में हैं। इसके अलावा पुलिस ने मानिकपुर, कुसमुंडा, हरदीबाजार और पाली के अलावा अन्य थाना और चौकी क्षेत्रों में कार्रवाई की है। सभी पर जुआ एक्ट के तहत केस दर्ज किया है।
![]()




























