विद्युत खंभों में लगाया पार्टी का झंडा
कोरबा। विधानसभा चुनाव को लेकर आचार संहिता लागू है। आचार संहिता लागू होने के साथ ही संपत्ति विरूपण की कार्रवाई की गई है। इसके उल्लंघन पर कार्यवाही का प्रावधान है। इसके बावजूद सरकारी संपत्ति पर भी पार्टी का झंडा लगाकर प्रचार प्रसार किया जा रहा है। जिस पर निगरानी दल की नजर भी नहीं पड़ रही है। पाली तानाखार विधानसभा क्षेत्र में प्रत्याशियों सरकारी विद्युत खंभों में पार्टी का झंडा लगाकर प्रचार प्रसार किया जा रहा है। मतदाताओं को अपने पक्ष में मतदान करने प्रत्याशी आचार संहिता का भी ध्यान नहीं रख रहे। प्रचार में आने वाले सामग्री को हर जगह चुनाव चिन्ह के साथ झंडा लगा रहे है। शासकीय खम्बे, भवन सहित अन्य सरकारी संपत्ति पर प्रचार के झंडे बैनर को लगाया जा रहा है।
![]()




























