Monday, February 16, 2026

एसईसीएल गेवरा प्रबंधन ने आत्मानंद स्कूलों के लिए दिए 3 करोड़ 24 लाख 74 हजार रुपए

Must Read

एसईसीएल गेवरा प्रबंधन ने आत्मानंद स्कूलों के लिए दिए 3 करोड़ 24 लाख 74 हजार रुपए

 

कोरबा। एसईसीएल, गेवरा क्षेत्र ने कोरबा जि़ले के खदान प्रभावित क्षेत्रों के 5 शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों को शासकीय आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालयों में रूपांतरित करने हेतु सीएसआर मद अंतर्गत 8.91 करोड़ रुपए की स्वीकृति प्रदान की है।प्रथम किस्त के तौर पर 3 करोड़ 24 लाख 74 हजार रुपए डिपोजिट बेसिस पर कलेक्टर, कोरबा को जारी किया गया। एसईसीएल, गेवरा क्षेत्र के महाप्रबंधक एसके मोहंती ने कलेक्टर सौरभ कुमार को 3 करोड़ 24 लाख 74 हजार रुपए का चेक सौंपा।उक्त राशि का उपयोग विद्यालय भवन के रेनोवेशन, अतिरिक्त कक्षा कक्ष, साइंस लैब, कंप्यूटर सेट, डेस्क-बेंच, ग्रीन बोर्ड, खेल-कूद की सामग्री इत्यादि सुविधा प्रदान करने किया जाएगा।

Loading

Latest News

10वीं और 12वीं की परीक्षा के दौरान 8 बार बजेगा बेल, हॉल में आधे घंटे पहले मिलेगा प्रवेश, 8.30 बजे से दी जाएगी एंट्री

कोरबा। सत्र 2024-25 की 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं 20 फरवरी से शुरू होकर 18 मार्च तक चलेंगी।...

More Articles Like This