सार्वजनिक स्थान पर शराब पीना पड़ेगा महंगा, समिति लगाएगी जुर्माना
कोरबा। शराब एक सामाजिक बुराई है शराब के नशे के गिरफ्त में आकर कई परिवार बर्बाद हो गए हैं। सर्वमंगला ग्राम समिति के द्वारा वार्ड क्रमांक 54 सर्वमंगला नगर में नशा मुक्ति अभियान चलाया जा रहा है, इसे लेकर पिछले कुछ दिनों से समिति के सदस्य सक्रिय हैं। दरअसल वार्ड के सार्वजनिक स्थलों पर शराबखोरी की जाती है इससे लोगों को परेशानी होती है। समिति नें इसे गंभीर समस्या माना है। इस समस्या को लेकर समिति द्वारा बैठक आयोजित की गई। सर्व सम्मति से यह निर्णय लिया गया है, कि सार्वजनिक स्थान जैसे स्कूल के निकट, मंदिर के आसपास, अस्पताल तालाब के पास या खुले स्थान पर यदि कोई शराब पीते पाया जाता तो उस पर 2000 रुपए का अर्थदंड लगाया जाएगा। साथ ही उसके विरुद्ध पुलिस में भी शिकायत की जाएगी। इसके लिए निगरानी समिति भी तैयार की गई है जो ऐसे स्थान पर नजर बनाकर रखेंगे। समिति ने वार्ड के सभी लोगों से यह अपील की है कि नशा मुक्ति अभियान में साथ दें ताकि क्षेत्र में शांति व्यवस्था निर्मित की जा सके।
![]()

