सडक़ हादसे में महिला घायल, अस्पताल दाखिल
कोरबा। महाराणा प्रताप चौक से घंटाघर जाने वाले मार्ग पर सियान सदन के पास हुए सडक़ दुर्घटना में एक महिला गंभीर रुप से घायल हो गई है जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया है। खपराभट्टा में रहने वाली महिला अपने रिश्तेदार की स्कूटी वाहन में बैठकर कहीं जा रही थी। सियाद सदन के पास मौजूद फुटपाथ पर स्कूटी के अनियंत्रित होने के कारण वह स्कूटी से सडक़ पर गिर पड़े जिससे उसके सिर पर गंभीर चोट लगी है। घटना के बाद मौके पर लोगों का हुजूम इक_ा हो गया। आटो के माध्यम से महिला को उपचार के लिए जिला अस्पताल रवाना किया गया।
![]()

