आपसी विवाद को लेकर मारपीट
कोरबा। दीपका थाना क्षेत्र के ग्राम झाबर में आपसी विवाद को लेकर युवक से मारपीट कर दी। घटना में गांव में रहने वाले मुकेश यादव को चोटें आई है। पीडि़त ने थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने बताया कि आरोपी शाहिल नाम का यवुक है। पीडि़त का आरोप है कि शाहिल नशे की हालत में अपने दोस्तों के साथ गली-गलौज कर रहा था। मना करने पर हाथ में रखे चुड़ा से सिर पर हमला कर दिया। पुलिस ने आरोप के खिलाफ मारपीट का केस दर्ज किया है।
![]()

