गायत्री महामंत्र से गूंजेगा छुरीकला का दशहरा मैदान

Must Read

गायत्री महामंत्र से गूंजेगा छुरीकला का दशहरा मैदान

कोरबा। छुरीकला के दशहरा मैदान में 10 से 13 दिसंबर को गायत्री महायज्ञ का आयोजन किया जाएगा। गायत्री परिवार छुरीकला इकाई के तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम के लिए रविवार को चिन्हाकित यज्ञ स्थल में सुबह नौ बजे से भूमि पूजन किया गया। आयोजन को लेकर नगर वासियों में उल्लास देखा जा रहा है। युग निर्माण योजना के तहत जन जन में सात्विक विचार धारा का प्रचार प्रसार गायत्री परिवार के तत्वावधान में लगातार की जा रही है। विचारों को जन-जन में मूर्त रूप देने के दीप यज्ञ का का सहारा लिया जा रहा है। इसी कड़ी में छुरी नगरवासियों ने 24 कुंडीय दीप महायज्ञ आयोजन का निर्णय लिया है। यज्ञ स्थल के लिए नगर के दशहरा मैदान को चिन्हाकित किया गया है। धार्मिक आयोजन को संपन्न् कराने के गायत्री परिवार के समस्त स्वजन श्रमदान कर रहे हैं। रविवार 19 नवंबर गायत्री मंत्रोच्चार के साथ यज्ञ स्थल की पूजा की गई। यज्ञ को सफल बनाने के लिए व्यापक प्रचार-प्रसार किया जा रहा है। आगामी महीने के 10 दिसंबर से शुरू हो रहे यज्ञ में शांतिकुंज हरिद्वार से यज्ञकर्ता सहित प्रदेश भर के श्रद्धालु शामिल होंगे।

Loading

Latest News

बस स्टैंड के प्रमुख स्थानों पर लगाए गए सीसी कैमरे

कोरबा। ग्रामीण क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने कोरबी बस स्टैंड को अब सीसीटीवी कैमरों से लैस कर...

More Articles Like This