व्यापारी के घर घुस कर बैठा था विशाल काय अजगर, गुस्से में अजगर लगातार कर रहा था काटने का प्रयास, जितेंद्र सारथी ने किया रेस्क्यू

Must Read

व्यापारी के घर घुस कर बैठा था विशाल काय अजगर, गुस्से में अजगर लगातार कर रहा था काटने का प्रयास, जितेंद्र सारथी ने किया रेस्क्यू

कोरबा। जिले में लगातार साप निकलने की घटना निरंतर जारी है, शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में लगातार विभिन्न प्रकार के साप दिखना एक आम बात हैं, जिसके कारण लोगों में डर बना रहता हैं। वही डर ऐसा की लोग साप देखते ही अपना सब काम छोड़ कर उस पर पूरा ध्यान चला जाता हैं, जब तक वह रेस्क्यू न हो जाए लोगों की सांस हलक में अटके रहती हैं। ताजा मामला आज सीतामढ़ी के एक बोरा व्यापारी के घर देखने को मिला। वही काम करते वक्त घर वालों की नज़र बोरे के ऊपर बैठे एक विशाल काय 8 फीट के अजगर पर पड़ी। फिर क्या था घर वालों की डर से हालत ख़राब हो गई फिर पूरा काम छोड़ कर उस पर ही नज़र टिकी थी। वही इसकी जानकारी वाइल्डलाइफ रेस्क्यू टीम प्रमुख जितेंद्र सारथी को दिया गया। जिसके कुछ ही देर बाद श्री सारथी मौके स्थल पहुंचकर सावधानी से रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर पकड़ लिए गए। वही अजगर गुस्से से लगातार जितेंद्र सारथी को काटने का प्रयास करता रहा,फिर भी उसे नहीं छोड़ा और आखिरकार अजगर को बोरे में डालने में कामयाब हुए। जिसके बाद घर वालों ने राहत भरी सांस लिया और रेस्क्यू टीम का परिवार वालों ने धन्यवाद ज्ञापित किया। फिर अजगर को जंगल में छोड़ दिया गया। वही जितेंद्र सारथी ने बताया इस ठंड के मौसम में सांप अकसर धूप सेकते नज़र आते हैं, ठंडे खून वाले होने के कारण वो ऐसा करते हैं,जो उनके लिए अति आवश्यक होता है। वहीं आम जनता को सावधानीपूर्वक सतर्क रहते हुए। सूचना देना अति आवश्यक है।

Loading

Latest News

14 तक शादियों के लिए मुहूर्त, 15 मार्च से 14 अप्रैल तक रहेगा खरमास, 15 अप्रैल से मिलेगा लग्न, मई तक एक महीने फिर...

कोरबा। रंगोत्सव के समापन के बाद विवाह मुहूर्त शुरू हो चुके हैं। कोरबा में अब फिर शहनाइयों की गूंज...

More Articles Like This