Sunday, February 22, 2026

परिवहन विभाग कार्यालय के सामने पार्किंग ने बढ़ाई परेशानी, ड्राइविंग टेस्ट व फिटनेस जांच में विभागीय मैदान की कमी

Must Read

परिवहन विभाग कार्यालय के सामने पार्किंग ने बढ़ाई परेशानी, ड्राइविंग टेस्ट व फिटनेस जांच में विभागीय मैदान की कमी

कोरबा।ड्राइविंग टेस्ट व फिटनेस जांच के लिए विभागीय मैदान नहीं होने के कारण कार्यालय के सामने ही रोड पर भारी वाहनों को खड़े कराए जा रहे हैं। जिसके कारण सुबह से शाम तक भारी वाहनों की लंबी कतारे लगी रहती है। शहर में जिला परिवहन विभाग के कार्यालय के सामने तहसील रोड पर भारी वाहनों की बेतरतीब ढंग से पार्किंग कराई जा रही है। ऐसा किसी और नहीं बल्कि यातायात नियमों का पालन कराने के लिए जिम्मेदार परिवहन विभाग के अधिकारी-कर्मचारी करवा रहे हैं। रोड के आधे से ज्यादा हिस्सा भारी वाहनों से घिर जाता है बाकी बचे हिस्से पर दूसरे वाहनों व राहगीरों की आवाजाही हो पाती है। इसलिए तहसील से लेकर परिवहन विभाग के कार्यालय तक रोड पर जाम लगा रहता है। राहगीर बड़ी मुश्किल से आवाजाही कर पाते हैं। तहसील के आसपास दो बड़े निजी स्कूल है। दोपहर में दोनों स्कूल में छुट्?टी होने के बाद बच्चों को लेकर घर जा रहे परिजन बेतरतीब खड़े भारी वाहनों के कारण परेशान होते हैं।

Loading

Latest News

बीएनआई बिलिनेयर्स का 22 फरवरी को मनाया जाएगा पहला वर्षगांठ

कोरबा। बीएनआई बिलिनेयर्स कोरबा का 22 फरवरी को जश्न रिसॉर्ट में पहला वर्षगांठ मनाया जाएगा। कोरबा का यह पहला...

More Articles Like This