Sunday, February 22, 2026

ट्रेलर की चपेट में आने से बाइक सवार घायल,पिटाई के डर से चालक रेलवे ट्रेक के बीचों बीच वाहन छोड़कर फरार, कोल परिवहन रहा बाधित

Must Read

ट्रेलर की चपेट में आने से बाइक सवार घायल,पिटाई के डर से चालक रेलवे ट्रेक के बीचों बीच वाहन छोड़कर फरार, कोल परिवहन रहा बाधित

कोरबा। जिले में सड़क हादसों के दौरान लोगों के हताहत होने का दौर जारी है। शनिवार की सुबह टीपी नगर मुख्य मार्ग पर एक ट्रेलर चालक ने बाइक सवार को अपनी चपेट में ले लिया जिससे वह गंभीर रुप से घायल हो गया। दुर्घटना के बाद लोगों की पिटाई के भय से ट्रेलर चालक भागने लगा। वाहन को उसने टीपी नगर स्थित रेलवे क्रॉसिंग के बीचों बीच खड़ी कर दिया और चाबी लेकर फरार हो गया। रेलवे ट्रेक के बीचों बीच वाहन के खड़ी होने से मार्ग पर करीब एक घंटे तक कोल परिवहन का काम ठप्प रहा। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस हरकत में आई और जैसे-तैसे छुपे वाहन चालक को खोज निकाला फिर रेलवे ट्रेक से ट्रेलर को हटवाया,तब जाकर मार्ग पर कोयला परिवहन का काम शुरु हो सका।

Loading

Latest News

बीएनआई बिलिनेयर्स का 22 फरवरी को मनाया जाएगा पहला वर्षगांठ

कोरबा। बीएनआई बिलिनेयर्स कोरबा का 22 फरवरी को जश्न रिसॉर्ट में पहला वर्षगांठ मनाया जाएगा। कोरबा का यह पहला...

More Articles Like This