Thursday, February 5, 2026

दो डीजल चोर चढ़े पुलिस के हत्थे, 315 लीटर डीजल बरामद

Must Read

दो डीजल चोर चढ़े पुलिस के हत्थे, 315 लीटर डीजल बरामद

कोरबा। एसईसीएल की गेवरा प्रोजेक्ट से डीजल चोरी के आरोप में पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार किया है। इसमें बांकीमोंगरा थानांतर्गत ग्राम कोराई निवासी अरविंद कुमार 23 वर्ष और नोनबिर्रा दीपका निवासी नाजीर खान 22 वर्ष शामिल हैं। आरोपियों को गिरफ्तार कर पुलिस ने कोर्ट में पेश किया। यहां से रिमांड पर जेल भेज दिया गया। पुलिस ने बताया कि गेवरा प्रोजेक्ट में बी-2 कोल स्टॉक के पास पीसी मशीन से डीजल चोरी की सूचना पर एसईसीएल की सेक्यूरिटी एजेंसी ने घेराबंदी की थी। पकड़ से बचने के लिए आरोपी बोलेरो सीजी-12बीडी-7191 लेकर भागने लगे थे। रास्ते में गाड़ी को छोड़कर फरार हो गए थे। तलाशी के दौरान अलग-अलग जेरीकेन में लगभग 315 लीटर डीजल बरामद हुआ था। गाड़ी नंबर के आधार पर पुलिस ने जांच के बाद दोनों को गिरफ्तार किया। मजिस्ट्रेट के आदेश पर आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।

Loading

Latest News

बांकी मोंगरा में फिर हुई लूट की नाकाम कोशिश, लघुशंका के लिए रुके व्यक्ति की बाइक को उठा कर भागा चोर।

बाँकी मोगरा:– शुक्लाखार में एक युवती को मोटर सायकल चालाक तेज रप्तार से ठोकर मार भागने की कोशिश कर...

More Articles Like This