Friday, February 27, 2026

आरोपी कार चालक पर एफआईआर दर्ज

Must Read

आरोपी कार चालक पर एफआईआर दर्ज

कोरबा। नशे में धुत कार चालक ने आटो रिक्शा को ठोकर मार दिया। कार की चपेट में आकर गौरा विसर्जन कर लौट रही महिलाएं भी घायल हो गई। मामले में पुलिस ने आरोपी कार चालक के खिलाफ जुर्म दर्ज कर लिया है। घटना रविवार की देर शाम घटित हुई। कार क्रमांक सीजी 12बीजे 5207 का चालक कोरबा की ओर आ रहा था। नशे में धुत कार चालक ने पहले आटो को ठोकर मार दिया। इसके बाद गौरा विसर्जन कर लौट रही शीला महंत, सुनील कुमार आदित्य , रेशमा तिवारी को चपेट में ले लिया। घटना के बाद आक्रोशित बस्तीवासियों ने चक्काजाम कर दिया था।

Loading

Latest News

लंबित मांगों को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिकाओं ने भरी हुंकार, आईटीआई चौक में किया काम बंद हड़ताल

कोरबा। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिकाओं ने आईटीआई चौक में धरना प्रदर्शन किया। लंबित मांगों को लेकर धरना दो दिवसीय धरना...

More Articles Like This