Friday, February 27, 2026

सडक़ हादसे में घायल युवक की हुई मौत

Must Read

सडक़ हादसे में घायल युवक की हुई मौत

कोरबा। कटघोरा- अंबिकापुर नेशनल हाइवे में स्कार्पियों के चालक ने मवेशी को ठोकर मार दिया। इतने में भी वाहन की रफ्तार कम नही हुई। तेज रफ्तार स्कार्पियों ने एक युवक को भी चपेट में ले लिया। हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद चालक वाहन छोड़ फरार हो गया। युवक को इलाज के लिए स्थानीय चिकित्सालय के बाद मेडिकल कॉलेज अस्पताल दाखिल कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने दुर्घटनाकारित वाहन को जब्त कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि बांगो थानांतर्गत ग्राम कोनकोना में धर्मेंद्र सिंह उर्फ धन्नु 28 वर्ष निवास करता था। वह खेती किसानी का काम कर परिवार का भरण पोषण करता था। सोमवार की तडक़े धन्नु घर के सामने बैठे मवेशियों को खदेड़ रहा था। वह मवेशियों को खदेड़ते मुख्यमार्ग तक जा पहुंचा। इसी बीच विपरीत दिशा से आ रही स्कार्पियों क्रमांक सीजी 11 ई 5555 के चालक ने सडक़ को पार कर रहे मवेशी को ठोकर मार दिया। स्कार्पियों की रफ्तार इतनी तेज थी कि मवेशी से टकराने के बाद भी नियंत्रित नही हो सकी। स्कार्पियों ने सडक़ किनारे खड़े धन्नू को भी रौंद दिया। जिससे धन्नु गंभीर रूप से घायल हो गया। मुख्यमार्ग में जोर की आवाज आने पर बस्तीवासी भी घर से बाहर आ गए। अपने पकड़े जाने के डर से चालक वाहन छोड़ मौके से फरार हो गया। परिजनों ने आनन फानन धन्नु को इलाज के लिए पोंड़ी उपरोड़ा स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में दाखिल कराया, जहां से प्राथमिक उपचार पश्चात सघन इलाज के लिए युवक को मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया गया। मेडिकल कॉलेज अस्पताल में ईलाज के दौरान युवक की मौत हो गई। मामले में पुलिस ने वैधानिक कार्रवाई उपरांत शव को परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। बांगो पुलिस दुर्घटनाकारित वाहन को जप्त कर आरोपी चालक की तलाश कर रही है।

Loading

Latest News

लंबित मांगों को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिकाओं ने भरी हुंकार, आईटीआई चौक में किया काम बंद हड़ताल

कोरबा। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिकाओं ने आईटीआई चौक में धरना प्रदर्शन किया। लंबित मांगों को लेकर धरना दो दिवसीय धरना...

More Articles Like This