Tuesday, February 24, 2026

दिसंबर शुरू, बावजूद अब तक कंपकपाने वाली ठंडी नहीं

Must Read

दिसंबर शुरू, बावजूद अब तक कंपकपाने वाली ठंडी नहीं

कोरबा। दिसंबर शुरु हो चुका है लेकिन अब तक कंपकपाने वाली ठंड शुरू नहीं हुई है। आसमान में बादल भी छाए हुए हैं। मौसम में हल्की ठंडकता है, बाजवूद ठंड कम है। प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ के कारण हवा की दिशा बदल गई है। साथ ही बंगाल की खाड़ी से नमी आ रही है जिसके कारण जिले में आंशिक तौर पर बादल छाए रहे। लेकिन ठंडकता कम है।वहीं कुछ दिन पूर्व बूंदाबांदी हुई थी, जिसके कारण तापमान में गिरावट आयी थी, लेकिन अब स्थिति फिर से वही हो चुकी है। अधिकतम तापमान 28 तो न्यूनतम तापमान 17 डिग्री दर्ज किया गया। अब भी जिले में वह ठंड शुरू नहीं हुई है जो वर्षों पूर्व इस तिथि तक महसूस की जाती रही। अभी तो स्थिति यह है कि दोपहर में गर्मी लगती है। मौसम विभाग ने पहले ही कह दिया था कि अगले कुछ दिन तापमान में वृद्धि का क्रम बना हुआ है। प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ के कारण हवा की दिशा बदल गई है। साथ ही बंगाल की खाड़ी से नमी आ रही है। इसके चलते ठंड के रात में और भोर सुबह ही लग रही है।नवंबर में न्यूनतम तापमान 15 डिग्री से नीचे नहीं पहुंचा है। जबकि पूर्व वर्षों में इस अविध में न्यूनतम तापमान 12-13 डिग्री पर रहता। यह ठंडक बिना बारिश के थे, लेकिन अब तो बूंदाबांदी के बाद भी न्यूनतम तापमान बमुश्किल 15 डिग्री तक पहुंच पाया था। वहीं अब न्यूनतम तापमान 17-18 डिग्री के आसपास ही रहता है। मौसम विभाग के अनुसार इस बार मौसम चक्र में बदलाव देखने को मिल रहे हैं। उत्तर दिशा से ठंडी और शुष्क हवा का प्रवेश बाधित हो गया है। वर्तमान समय में हवा का रुख पूर्वी या दक्षिण पूर्व बना हुआ है।

Loading

Latest News

चलती ट्रेलर में लगी आग, चालक ने कूदकर बचाई जान

कोरबा। कोयला परिवहन के कार्य में लगी एक ट्रेलर में अचानक आग लग गई। ट्रेलर स्टेडियम मार्ग से आकर...

More Articles Like This