Monday, February 16, 2026

चक्रवाती तूफान से जिले में हुई बारिश, छाए रहे बादल, रूक-रूक कर होती रही बूंदाबांदी

Must Read

चक्रवाती तूफान से जिले में हुई बारिश, छाए रहे बादल, रूक-रूक कर होती रही बूंदाबांदी

कोरबा। जिले में एक बार फिर से मौसम का मिजाज बदल गया है। सोमवार को दिनभर बदली छाई रही। मंगलवार को बारिश भी हुई। इसकी वजह से अधिकतम तापमान दो डिग्री गिरकर 29 पर पहुंच गया है। न्यूनतम तापमान 19 डिग्री दर्ज किया गया। अब फिर से ठंड बढऩे की संभावना है।
मौसम विभाग ने 6 दिसंबर तक कई क्षेत्रों में बारिश की संभावना जताई है।मिचोंग चक्रवाती तूफान के असर से मौसम में बदलाव आया है। रविवार रात से ही कई क्षेत्रों में बूंदाबांदी के बाद दिनभर बदली छाई रही। इसकी वजह से मौसम शुष्क रहा। मंगलवार को भी मौसम शुष्क रहा और बादल छाए रहने के साथ बारिश हुई। मौसम विभाग ने बुधवार को भी कुछ स्थानों पर बारिश की संभावना जताई है। इसके बाद अधिकतम तापमान में गिरावट आएगी। न्यूनतम तापमान में कोई खास असर नहीं पड़ेगा। तापमान गिरने से ठंड भी बढ़ सकती है। किसानों को धान की फसल को सुरक्षित रखने के लिए कहा गया है।पश्चिमी विक्षोभ के साथ ही चक्रवात के प्रभाव से मौसम का मिजाज बदल गया है। जिसे सोमवार सुबह से काले बादल छाए रहे। मंगलवार को विभिन्न क्षेत्रों में बारिश के आसार है। मौसम विज्ञानियों का कहना है कि अधिकतम व न्यूनतम तापमान में विशेष बदलाव नहीं होगा। छह दिसंबर के बाद मौसम खुलते ही न्यूनतम तापमान में गिरावट शुरू होगी और ठंड में बढ़ोतरी होगी। मौसम में लगातार बदलाव का क्रम बना हुआ है। कुछ दिनों पहले हल्की बूंदाबांदी हुई थी। सोमवार को भी कई इलाकों में बूंदाबांदी हुई। आगे कुछ दिनों तक मौसम के ऐसे ही मिजाज रहने की संभावना है। मौसम में आए बदलाव और बारिश की संभावना से धान की फसल और उपार्जन केन्द्रों में संग्रहित धान पर खतरा मंडरा दिया है।
बॉक्स
चक्रवाती तूफान की वजह से आंध्रप्रदेश की ओर जाने वाली ट्रेनों रद्द किया गया है। जिसमें सोमवार को कोरबा से कोच्चिवेली एक्सप्रेस भी शामिल है। 6 दिसंबर को भी इस ट्रेन को रद्द किया गया है। बाकी ट्रेनों पर असर नहीं पड़ेगा। रेलवे ने इस संबंध में आदेश भी जारी कर दिया है।

Loading

Latest News

10वीं और 12वीं की परीक्षा के दौरान 8 बार बजेगा बेल, हॉल में आधे घंटे पहले मिलेगा प्रवेश, 8.30 बजे से दी जाएगी एंट्री

कोरबा। सत्र 2024-25 की 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं 20 फरवरी से शुरू होकर 18 मार्च तक चलेंगी।...

More Articles Like This