Monday, February 16, 2026

एसईसीएल कर्मी का परिवार बाल-बाल बचा, सीलिंग गिरा

Must Read

एसईसीएल कर्मी का परिवार बाल-बाल बचा, सीलिंग गिरा

कोरबा। एसईसीएल के विभागीय आवासों की हालत काफी जर्जर है। गेवरा परियोजना में खगेंद्र प्रसाद नायक सीनियर सर्वेयर के पद पर पदस्थ है। उनके आवास क्रमांक एमडी 565 में कल दोपहर सीलिंग का बड़ा हिस्सा ऊपर से नीचे भरभरा कर आंगन में गिर गया। संयोग था कि उस समय आंगन में कोई नहीं था, नहीं तो गंभीर हादसा घटित हो जाता। कोल कर्मी के दो छोटे-छोटे बच्चे हैं, जो अक्सर आंगन में खेलते रहते थे। कोल कर्मी खगेंद्र प्रसाद नायक ने बताया कि एसईसीएल के सिविल विभाग को कई बार शिकायत कर चुके हैं, किंतु शिकायत के बाद कोई भी कंप्लेंट अटेंड करने नहीं आ रहे हैं। आज हादसे के बाद सिविल विभाग के बड़े अधिकारी मौके पर पहुंचे। आए दिन कॉलोनी में छज्जा गिरने की घटनाएं घटित होती रहती है, किंतु शिकायत के बाद कार्रवाई नहीं होना कोई नई बात नही है । लोगों ने कहा अधिकारी गंभीर हादसे के इंतजार करते हैं। उसके बाद फिर आकर खानापूर्ति करते है। छज्जा गिरने की घटना से पूरा परिवार डरा सहमा हुआ है। बता दें कि डिसेंट हाउसिंग के तहत एसईसीएल प्रबंधन ने कर्मचारी आवासों के मरमत में करोड़ों रुपए खर्च किया है फिर भी समस्या जस की तस बनी हुई है।

Loading

Latest News

10वीं और 12वीं की परीक्षा के दौरान 8 बार बजेगा बेल, हॉल में आधे घंटे पहले मिलेगा प्रवेश, 8.30 बजे से दी जाएगी एंट्री

कोरबा। सत्र 2024-25 की 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं 20 फरवरी से शुरू होकर 18 मार्च तक चलेंगी।...

More Articles Like This