Saturday, February 14, 2026

साइकिल सवार को ट्रेलर ने कुचला, मौत

Must Read

साइकिल सवार को ट्रेलर ने कुचला, मौत

कोरबा। साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड गेवरा खदान में हादसों का दौर थमने का नाम नहीं ले रहा है। लगातार यहां दुर्घटनाएं घट रही है। ताजा मामले में गेवरा खदान के तीन नंबर कांटा पर एक साइकिल सवार व्यक्ति को ट्रेलर ने कुचल दिया, जिससे उसकी मौत हो गई।उसके सिर पर ट्रेलर का पहिया चढ़ गया था। जिससे उसकी घटना स्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। मृतक कौन है और कहां का रहने वाला है इस बात का खुलासा नहीं हो सका है ।बहरहाल दीपका पुलिस ने शव को चीरघर में रखवा दिया है। जांच के बाद इस बात का खुलासा हो सकेगा कि घटना कैसे और किन परिस्थितियों में घटी। पतासाजी के बाद मृतक की पहचान हो सकेगी।l

Loading

Latest News

सेना भर्ती के लिए अधिसूचना जारी

कोरबा 13 फरवरी 2026/ सेना में भर्ती के लिए अधिसूचना 13 फरवरी 2026 को जारी की गई है। अधिसूचना भारतीय...

More Articles Like This