Saturday, February 14, 2026

नेशनल हाईवे पर पहुंचे हाथी, आवागमन हुआ बाधित

Must Read

नेशनल हाईवे पर पहुंचे हाथी, आवागमन हुआ बाधित

कोरबा। कटघोरा वनमंडल में हाथियों की मौजूदगी लगातार बनी हुई है। ऐतमानगर रेंज के अलग अलग क्षेत्रों में 60 हाथियों का दल विचरण कर रहा है। इस बीच बीती रात कटघोरा-अंबिकापुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर गुरसिया के पास एके हाथी सडक़ के बीचों-बीच आ गया। बीच सडक़ पर हाथी के आ जाने से मार्ग के दोनों तरफ अवागमन रुक गया। करीब दस मिनट तक हाथी बीच सडक़ पर ही था। सडक़ के बीच हाथी के मौजूद होने की जानकारी मिलते ही वन अमला मौके पर पहुंचा और हाथी को जंगल की तरफ खदेड़ दिया। तब जाकर आवागमन शुरु हो सका।

Loading

Latest News

सेना भर्ती के लिए अधिसूचना जारी

कोरबा 13 फरवरी 2026/ सेना में भर्ती के लिए अधिसूचना 13 फरवरी 2026 को जारी की गई है। अधिसूचना भारतीय...

More Articles Like This