Thursday, February 12, 2026

ट्रेनों की लेट-लतीफी से यात्री परेशान

Must Read

ट्रेनों की लेट-लतीफी से यात्री परेशान

कोरबा। आगामी कुछ दिनों में स्कूलों में शीतकालीन की छुट्टियां शुरू हो जाएगी। ऐसे में बड़ी संख्या में लोग फैमिली समेत घूमने-फिरने जाने के लिए प्लान बनाए हैं, लेकिन ट्रेनों की बिगड़ी चाल सफर का मजा किरकिरा कर सकती है। पैसेंजर ट्रेनों के बाद अब एक्सप्रेेस ट्रेनों की चाल भी बिगड़ी हुई है। एक्सप्रेस ट्रेनें भी दो से तीन घंटे तक विलंब से चल रही है। ऐसे में यात्रियों को घंटों तक इंतजार करना पड़ रहा है। जनशताब्दी, अहमदाबाद, उत्कल एक्सप्रेस जैसे एक्सप्रेस ट्रेन भी कभी भी अपने टाइम पर चांपा नहीं पहुंच पा रही। कोरबा के अधिकांश लोग चांपा से ही इन एक्सप्रेस ट्रेनों में सवार होते हैं।जांजगीर-नैला रेलवे स्टेशन में जनशताब्दी रायगढ़ से चलकर यहां करीब 1 घंटे विलंब से पहुंची। इसी तरह अहमदाबाद एक्सप्रेस 1 घंटे तो उत्कल 2 घंटे विलंब से आई। इसी तरह अन्य ट्रेनें में देरी से चल रही है। जिला मुख्यालय के रेलवे स्टेशन में यात्रियों को ट्रेनों को लेकर आने-जाने वाले एनाउंसमेंट नहीं सुनाई देने की समस्या होती है। इसके चलते कई बार यात्रियों को परेशानी होती है।

Loading

Latest News

जवाली के पांच जोड़ो ने मुख्यमंत्री निर्धन कन्या सामूहिक विवाह योजना का लिया लाभ –

छत्तीसगढ़ शासन की महत्वाकांक्षी योजना मुख्यमंत्री निर्धन कन्या विवाह योजना के अंतर्गत ग्राम जवाली के पांच जोड़ों ने लिया...

More Articles Like This