Wednesday, February 11, 2026

दिसंबर में मात्र 3 शुभ मुहूर्त फिर खरमास, खरमास के कारण मांगलिक कार्यों पर लग जाएगा ब्रेक

Must Read

दिसंबर में मात्र 3 शुभ मुहूर्त फिर खरमास, खरमास के कारण मांगलिक कार्यों पर लग जाएगा ब्रेक

कोरबा। देव उठनी एकादशी के बाद से मांगलिक कार्यों की शुरुआत हुई थी। उस दौरान खूब शहनाइयां बजीं। विवाह के शुभ मुहूर्त दिसंबर में मात्र 3 दिन बाकी है। आखिरी शुभ मुहूर्त 15 दिसंबर को है। उसके बाद खरमास के कारण विवाह पर ब्रेक लग जाएगा। दिसंबर में शादी के लिए 13, 14, 15 तिथि बाकी है, खरमास 16 दिसंबर से लग रहा है। खरमास का समापन 15 जनवरी 24 को मकर संक्रांति पर होगा। मकर संक्रांति पर सूर्य मकर राशि में प्रवेश करते हैं और खरमास समाप्त हो जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार खरमास यानी मलमास भगवान विष्णु का महीना होता है। मलमास में कोई भी शुभ कार्य नहीं किए जाते, लेकिन भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी को पूजा-अर्चना कर सकते हैं। मलमास में विवाह अन्य मांगलिक कार्य वर्जित होते हैं। गृह निर्माण और गृह प्रवेश भी वर्जित होता है, लेकिन जो कार्य पूर्व निश्चित हैं, उन्हें संपन्न किया जा सकता है। साथ ही दिसंबर के 21 दिनों में 12 दिन पूजा-व्रत की विशेष तिथियां रहेंगी। इनमें उत्पन्न, मोक्षदा एकादशी और स्नान-दान की पूर्णिमा भी है। 23 को मोक्षदा एकादशी और गीता जयंती मनाई जाएगी। पंडितों के अनुसार शुभ खरीदारी के लिए अब 7 दिन (16, 21, 22, 25, 29) सवार्थ सिद्धि, 25 को अमृत सिद्धि और 29 दिसंबर को पुष्य नक्षत्र योग रहेगा।मोक्षदा एकादशी 23 को 22 दिसंबर को सुबह 8.15 बजे दशमी तिथि है। 8.16 बजे से एकादशी तिथि शुरू होगी। इस दिन दशमी युक्त एकादशी है, जो शास्त्रों में वर्जित है। एकादशी 23 दिसंबर को सुबह 7.10 बजे तक रहेगी। चूंकि यह सूर्योदय के काल में भी व्याप्त होगी। इसलिए इसी दिन मोक्षदा एकादशी मानी जाएगी।

Loading

Latest News

सिक्किम से 15-सदस्यीय मीडिया प्रतिनिधिमंडल ने किया गेवरा खदान का भ्रमण, हरित, सुरक्षित और आधुनिक कोयला खनन प्रक्रियाओं को देखा

कोरबा। सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय भारत सरकार के पत्र सूचना कार्यालय (पीआईबी) सिक्किम और छत्तीसगढ़ के संयुक्त तत्वधान में...

More Articles Like This