Tuesday, February 10, 2026

मोहम्मद हसन को मिले 46 वोट, चुने गए सचिव संघ अध्यक्ष

Must Read

मोहम्मद हसन को मिले 46 वोट, चुने गए सचिव संघ अध्यक्ष

कोरबा। पोड़ी उपरोड़ा जनपद पंचायत के सभा कक्ष में पंचायत सचिवों की बैठक आयोजित की गई। इसमें 82 पंचायत सचिव शामिल हुए। संघ के अध्यक्ष पद के लिए मतदान की प्रक्रिया करायी गई। सचिवों में अध्यक्ष पद के लिए दो उमीदवार राजेंद्र कुमार टंडन व मोहम्मद हसन थे। मोहम्मद हसन को 46 वोट व राजेंद्र कुमार टंडन को 36 वोट प्राप्त हुए। मोहम्मद हसन अध्यक्ष निर्वाचित हुए। सचिव संघ के जिलाध्यक्ष धरम भारद्वाज, सहायक हेतन यादव व पवन गुप्ता की उपस्थिति में चुनाव सम्पन्न हुआ। नवनियुक्त अध्यक्ष मोहम्मद हसन सभी सचिवों से तालमेल बनाकर जरूरी निर्णय लेने की बात कही। हसन ने संघ की मजबूती और पंचायत सचिवों की समस्याओं के निराकरण एवं मांगों को पूरा कराने के लिए कार्य करने की प्रतिबद्धता बताई। सचिवों की समस्याओं से शासन को अवगत कराने व समाधान का प्रयास करने की बात कही।

Loading

Latest News

नकटीखार में अवैध शराब बनाकर की जा रही बिक्री, ग्रामीणों ने कलेक्टर से शिकायत कर की कार्रवाई की मांग

कोरबा।ग्राम नकटीखार के कई घरों में अवैध रूप से शराब बनाकर बेचने का काम धड़ल्ले से किया जा रहा...

More Articles Like This