Wednesday, February 11, 2026

प्रायोगिक परीक्षा में अनुपस्थित रहने वाले विद्यार्थियों को नहीं मिलेगा अतिरिक्त मौका, प्रायोगिक परीक्षाओं के लिए होगी बाहरी परीक्षकों की नियुक्ति

Must Read

प्रायोगिक परीक्षा में अनुपस्थित रहने वाले विद्यार्थियों को नहीं मिलेगा अतिरिक्त मौका, प्रायोगिक परीक्षाओं के लिए होगी बाहरी परीक्षकों की नियुक्ति

कोरबा। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल (माशिमं) की ओर से 10वीं-12वीं बोर्ड की प्रायोगिक परीक्षाएं 10 जनवरी 2024 से आयोजित होंगी। इन परीक्षाओं की फाइल और प्रोजेक्ट छह महीने तक सुरक्षित रखी जाएंगी। प्रायोगिक-प्रोजेक्ट और थ्योरी परीक्षाओं के लिए पासिंग मार्क जरूरी है। इनके अंक वार्षिक परीक्षा में जुड़ेंगे। गौरतलब है कि कुछ स्कूलों द्वारा समय पर माशिमं को परीक्षा के रिकार्ड नहीं भेजे जाते, इससे बोर्ड का परिणाम प्रभावित होता है और बोर्ड को उनके परिणाम रोकने पड़ते हैं। इन सबको देखते हुए स्कूलों को माशिमं ने छह माह तक रिकार्ड रखने के निर्देश दिए हैं।माशिमं द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार नियमित छात्र-छात्राओं की प्रायोगिक परीक्षा 10 से 31 जनवरी के बीच आयोजित होगी। इस वर्ष माशिमं ने स्पष्ट कर दिया है कि प्रायोगिक परीक्षा में अनुपस्थित रहने वाले विद्यार्थियों को कोई अतिरिक्त मौका नहीं दिया जाएगा। प्रायोगिक परीक्षाओं के लिए बाहरी परीक्षकों की नियुक्ति होगी।
बॉक्स
डेटशीट जारी, 15 फरवरी से शुरू होगी बोर्ड परीक्षा
सीबीएसई बोर्ड द्वारा कक्षा 10 और कक्षा 12 की बोर्ड परीक्षाओं का आयोजन 15 फरवरी 2024 से किए जाने की जानकारी आधिकारिक तौर पर एकेडेमिक कैलेंडर के माध्यम से की गई थी। सीबीएसई डेटशीट को परीक्षा शुरू होने की तिथि से 60 दिन पहले जारी करता है। ऐसे में अब जबकि बोर्ड परीक्षा डेटशीट 2024 जारी कर दिया गया है। जिसे स्टूडेंट्स आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं।केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड वर्ष 2023-24 के दौरान 10वीं और 12वीं में रजिस्टर्ड रेगुलर और प्राइवेट स्टूडेंट्स के लिए आयोजित की जाने वाली वार्षिक परीक्षाओं का कार्यक्रम जारी कर दी है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक सीबीएसई बोर्ड द्वारा सेकेंड्री और सीनियर सेकेंड्री की वार्षिक परीक्षाओं का आयोजन 15 फरवरी 2024 से किया जाएगा। साथ ही परीक्षाएं 2 अप्रैल तक चलेंगी।
बॉक्स
अन्य परीक्षाओं की तिथियों का रखा गया ध्यान
सीबीएसई बोर्ड ने 10वीं और 12वीं की वार्षिक परीक्षाओं की तिथियों के निर्धारण में विभिन्न प्रवेश परीक्षाओं की तिथियों का ध्यान रखा है। बता दें कि एनटीए द्वारा इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा जेईई मेन 2024 के दूसरे सेशन का आयोजन 1 से 15 अप्रैल तक किए जाने की घोषणा की है।पहले बोर्ड ने डेटशीट जारी किए जाने की तिथि का औपचारिक ऐलान नहीं किया था, लेकिन पूर्व वर्षों के पैटर्न के आधार पर दावा किया जा रहा था कि सीबीएसई 10वीं, 12वीं टाइम-टेबल 2024 को कभी भी जारी कर सकता है। ऐसे में अब जबकि टाइम-टेबल जारी कर दिया गया है।

Loading

Latest News

नकटीखार में अवैध शराब बनाकर की जा रही बिक्री, ग्रामीणों ने कलेक्टर से शिकायत कर की कार्रवाई की मांग

कोरबा।ग्राम नकटीखार के कई घरों में अवैध रूप से शराब बनाकर बेचने का काम धड़ल्ले से किया जा रहा...

More Articles Like This