Thursday, February 12, 2026

मोरगा क्षेत्र के मकान और ऑफिस में चोरी का प्रयास

Must Read

मोरगा क्षेत्र के मकान और ऑफिस में चोरी का प्रयास

कोरबा। जिले में शहर के साथ-साथ अब ग्रामीण क्षेत्रों में भी चोरों की सक्रियता बढ़ गई है। ठंड बढऩे के साथ ही दुकान, मकान और दफ्तर में चोरी होने लगी है।मोरगा में मंगलवार-बुधवार की दरम्यानी रात चोरों ने तीन जगह पर धावा बोला, जिसमें मोरगा स्थित वन विभाग का रेस्ट हाऊस, पास स्थित केंदई के रेंजर के ऑफिस व मोरगा के एक ग्रामीण के घर शामिल है। चोर गिरोह ने कटर का उपयोग करके वहां लगे दरवाजों के कुंडी को काटा। जिले में पहली बार कटर का उपयोग करके दरवाजे के कुंडी को काटा गया है। हालांकि न तो रेस्ट हाऊस व रेंजर ऑफिस और न ही ग्रामीण के घर में चोरों के हाथ नगदी रकम व कीमती सामान लगी। ऐसे में चोरों को बैरंग लौटना पड़ा। लेकिन कटर से बेधडक़ दरवाजे की कुंडी काटकर चोरी को देखते हुए क्षेत्र में लोगों के बीच दहशत फैल गया है।

Loading

Latest News

जवाली के पांच जोड़ो ने मुख्यमंत्री निर्धन कन्या सामूहिक विवाह योजना का लिया लाभ –

छत्तीसगढ़ शासन की महत्वाकांक्षी योजना मुख्यमंत्री निर्धन कन्या विवाह योजना के अंतर्गत ग्राम जवाली के पांच जोड़ों ने लिया...

More Articles Like This