फरार आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे
कोरबा। मानिकपुर चौकी क्षेत्र में कुछ माह पूर्व पत्रकार के साथ मारपीट करने वाले तीन आरोपियों को पकड़ कर पुलिस जेल दाखिल करने ले जा रही थी। इसी बीच एक आरोपी पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया था, जिसे पुलिस ने काफी खोजबीन के बाद भिलाई के स्मृति नगर से गिरफ्तार कर वापस कोरबा लेकर आ गई है। आरोपी कोरबा से भागकर भिलाई नगर पहुंच गया था। मानिकपुर चौकी पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश कर दिया है जहां से फिर से जेल दाखिल करने की कार्रवाई की जा रही है।
बॉक्स
शारदा विहार, टीपी नगर रेलवे क्रॉसिंग पर फंसी मालगाड़ी
कोरबा। शहर के व्यस्त मार्ग शारदा विहार, टीपी नगर रेलवे क्रॉसिंग पर पिछले 2 घण्टे तक मालगाड़ी फंस गई। जिससे आवागमन पूरी तरह से बाधित रहा। लोग जाम में फंसकर परेशान रहे।
![]()




























