Wednesday, February 11, 2026

गेट परीक्षा का शेड्यूल जारी, परीक्षा 3 फरवरी से शुरू

Must Read

गेट परीक्षा का शेड्यूल जारी, परीक्षा 3 फरवरी से शुरू

कोरबा। भारतीय विज्ञान संस्थान बैंगलुरू ने ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट फॉर इंजीनियरिंग (गेट)-2024 का शेड्यूल जारी कर दिया है। देश के अलग-अलग केंद्रों में यह परीक्षा 3 फरवरी से शुरू होगी और 11 फरवरी तक चलेगी। परीक्षा दो पालियों में होगी । पहली पाली सुबह 9.30 से दोपहर 12.30 तक होगी। दूसरी पाली दोपहर 2.30 से शाम 5.30 बजे तक होगी।एग्रीकल्चर एंड प्लानिंग, केमिस्ट्री, सिविल इंजीनियरिंग, एयरोस्पेस इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग, पेट्रोलियम इंजीनियरिंग, बायोटेक्नोलॉजी, जियोलॉजी एंड जियो फिजिक्स, प्रोडक्शन एंड इंडस्ट्रीयल इंजीनियरिंग, कंप्यूटर साइंस समेत 32 विषयों की परीक्षा आयोजित की जाएगी। परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड 3 जनवरी से वेबसाइट से डाउनलोड किए जा सकेंगे।

Loading

Latest News

जवाली के पांच जोड़ो ने मुख्यमंत्री निर्धन कन्या सामूहिक विवाह योजना का लिया लाभ –

छत्तीसगढ़ शासन की महत्वाकांक्षी योजना मुख्यमंत्री निर्धन कन्या विवाह योजना के अंतर्गत ग्राम जवाली के पांच जोड़ों ने लिया...

More Articles Like This