Wednesday, February 11, 2026

करोड़ों का बजट फिर खदानों में नहीं रूक रहे हादसे, बार-बार हो रही सुरक्षा में चूक, कर्मचारी हो रहे दुर्घटनाओं का शिकार

Must Read

करोड़ों का बजट फिर खदानों में नहीं रूक रहे हादसे, बार-बार हो रही सुरक्षा में चूक, कर्मचारी हो रहे दुर्घटनाओं का शिकार

कोरबा। कोल इंडिया की अनुषंगी कंपनी एसईसीएल में सालाना सुरक्षा के नाम पर करोड़ों का बजट जारी हो रहा है। इसके बाद भी कोयला खदानों में दुर्घटनाएं नहीं रूक रही है। बार-बार सुरक्षा में चूक के कारण कर्मचारी अकाल मौत का शिकार हो रहे हैं। साथ ही दुर्घटनाओं में कर्मचारी गंभीर रूप से घायल होकर अस्पताल पहुंच रहे हैं।
खदानों में कोल कर्मियों की सुरक्षा के लिए खान अधिनियम 1952 के तहत उपाए करने होते हैं। खदानों के भीतर हादसे के कारण, खान प्रबंधन को बेहतर बनाने, अस्थायी अवरोधों पर ध्यान देने के लिए हर साल बजट जारी किए जाते हैं। एसईसीएल की ओपन और अंडरग्राउंड कुल 65 खदानें हैं। खदानों में हादसे कम करने के लिए जो प्रयास किए जा रहे हैं वे काफी नहीं है।बार-बार चूक हो रही है। जहां भारी वाहनों की एंट्री नहीं होनी चाहिए, वहां पर भारी वाहनों से हादसे हो रहे हैं। करोड़ों की महंगी मशीनों को नुकसान पहुंच रहा है। पहले की तुलना में फंड में कमी के चलते ये हादसे बढ़ रहे हैं। डीजीएमएस की गाइड लाइन का पालन करने में लापरवाही बरती जा रही है। कोरबा में एसईसीएल की 3 मेगा परियोजना सहित कोरबा एरिया अंतर्गत ओपन और भूमिगत खदानें संचालित हैं। खदानों में पिछले कुछ वर्षों में लगातार दुर्घटनाएं हुई है। रजगामार खदान में पंप ऑपरेटर राधेश्याम की पांच जुलाई को हादसे में मौत हो गई थी। इसपर कंपनी ने 10.43 लाख का मुआवजा दिया था। दीपका खदान मेंं ईपी फीटर लाल दास खरे की 29 सितंबर को हादसे में मौत हो गई थी। इसपर कंपनी ने 10.96 लाख का मुआवजा दिया। कुर्जा ओपन कास्ट में ठेका मजदूर एमएस कंवर की 16 नंवबर को हादसे में जान चली गई थी। इस पर कंपनी ने 14.77 लाख का मुआवजा दिया। दीपका खदान में ठेका मजदूर पारस यादव की 29 नंवबर को जान गई थी। इस पर कंपनी ने परिवार को 12.21 लाख का मुुआवजा दिया।कुसमुंडा खदान में ठेका मजदूर रामचंद्र की हादसे में मौत हो गई थी। 18 जुलाई को दीपका खदान में ट्रेलर से दबकर एक कर्मचारी की दर्दनाक मौत हो गई थी। इस तरह लगातार दुर्घटनाएं खदानों में हो रही हैं। खास बात यह है कि जब एसईसीएल का सुरक्षा पखवाड़ा चल रहा था उस दौरान भी दुर्घटनाएं रुकने की बजाय बढ़ गई थी।
बॉक्स
किस वर्ष कितने हादसे और मौत
वर्ष घातक हादसे गंभीर दुर्घटना
2017 7 7
2018 10 9
2019 07 10
2020 12 05
2021 05 10
2022 04 17
2023 02 11

Loading

Latest News

नकटीखार में अवैध शराब बनाकर की जा रही बिक्री, ग्रामीणों ने कलेक्टर से शिकायत कर की कार्रवाई की मांग

कोरबा।ग्राम नकटीखार के कई घरों में अवैध रूप से शराब बनाकर बेचने का काम धड़ल्ले से किया जा रहा...

More Articles Like This