Wednesday, February 11, 2026

सतनामी कल्याण समिति ने की सीएम से मुलाकात, गुरू घासीदास जयंती कार्यक्रम का दिया आमंत्रण

Must Read

सतनामी कल्याण समिति ने की सीएम से मुलाकात, गुरू घासीदास जयंती कार्यक्रम का दिया आमंत्रण

कोरबा। जिला सतनामी कल्याण समिति के प्रतिनिधि मंडल ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से पहुना राज्य अतिथि गृह में मुलाकात की। सर्वप्रथम मुख्यमंत्री बनने पर बधाई दी। प्रतिनिधि मंडल ने बाबा गुरु घासीदास के जयंती समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने के लिए सीएम को निमंत्रण दिया। जिस पर श्री साय ने कहा कि दो स्थान पर कार्यक्रम तय हो चुका है। इसके बाद भी समय निकाल कर समारोह में शामिल होने आश्वस्त किया। साथ ही गुरु खुशवंत ने कहा है कि वे बात करेंगे और सीएम साय कोरबा लाने की कोशिश करेंगे। प्रतिनिधि मंडल ने पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह और बृजमोहन अग्रवाल भी मुलाकात कर उन्हें आमंत्रण दिया। प्रतिनिधि मंडल में समिति के अध्यक्ष यू आर महिलांगे, उपाध्यक्ष विजय दिवाकर, सचिव जी एल बंजारे, पूर्व उपाध्यक्ष नारायणलाल कुर्रे , पूर्व सचिव आर डी भारद्वाज और अन्य शमिल थे।

Loading

Latest News

नकटीखार में अवैध शराब बनाकर की जा रही बिक्री, ग्रामीणों ने कलेक्टर से शिकायत कर की कार्रवाई की मांग

कोरबा।ग्राम नकटीखार के कई घरों में अवैध रूप से शराब बनाकर बेचने का काम धड़ल्ले से किया जा रहा...

More Articles Like This