Wednesday, February 11, 2026

अग्निवीर भर्ती प्रक्रिया में शामिल होने की गई बस की व्यवस्था

Must Read

अग्निवीर भर्ती प्रक्रिया में शामिल होने की गई बस की व्यवस्था

कोरबा। भारतीय थलसेना (अग्निवीर) भर्ती रैली की सामान्य प्रवेश (सीईई) परीक्षा में उत्तीर्ण कोरबा जिले के युवाओं हेतु शारीरिक दक्षता परीक्षा सहित अन्य भर्ती परीक्षाओं का आयोजन 16 दिसंबर को जांजगीर-चांपा जिले के पुलिस लाइन खोखराभांठा में आयोजित किया गया है। जिला प्रशासन द्वारा रैली में शामिल होने वाले युवाओं के आवागमन की सुविधा हेतु बस की व्यवस्था की गई है। प्राप्त जानकारी अनुसार 15 दिसम्बर शाम 05 बजे जिला पंचायत परिसर से बस पात्र युवाओं को लेकर जांजगीर चाम्पा जिले के लिए रवाना होगी। पात्र अभ्यर्थी निर्धारित समय पर जिला पंचायत प्राँगढ़ में उपस्थित होकर परिवहन सुविधा का लाभ ले सकते है।

Loading

Latest News

नकटीखार में अवैध शराब बनाकर की जा रही बिक्री, ग्रामीणों ने कलेक्टर से शिकायत कर की कार्रवाई की मांग

कोरबा।ग्राम नकटीखार के कई घरों में अवैध रूप से शराब बनाकर बेचने का काम धड़ल्ले से किया जा रहा...

More Articles Like This