जच्चा-बच्चा मौत मामले की चल रही जांच
कोरबा। एंबुलेंस नहीं मिलने की वजह से जच्चा और बच्चे की मौत के मामले में स्वास्थ्य विभाग ने जांच शुरू कर दी है, लेकिन इस जांच इतनी लंबी चलेगी कि तीन सप्ताह से अधिक का समय लग जाएंगे। इसके बाद जांच में दोषी पाए जाने वाले कर्मचारी के खिलाफ कार्रवाई की बात कही गई है। गौरतलब है कि बुधवार की देर रात गर्भवती महिला ग्राम कनकी निवासी सतिबाई को समय पर एंबुलेंस नहीं मिलने की वजह से मौत हो गई थी। मामला सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग में हडक़ंच मच गया है। जिले में इतने एंबुलेंस रहने के बाद भी महिला को सुविधा नहीं मिलने पर परिजनों ने विभाग के अफसरों पर सवाल उठाने लगे हैं। हालांकि मामले में स्वास्थ्य विभाग ने एक टीम का गठन किया है। जांच टीम परिजन, मितानीन, स्वास्थ्य कर्मचारी व एंबुलेंस एजेंसी से संपर्क कर पूछताछ कर रहे हैं। इधर अफसर इस जांच प्रक्रिया लगभग तीन सप्ताह का समय लगने की बात कही जा रही है। जांच के बाद भी मामले में दोषी पर कार्रवाई की सकेगी। स्वास्थ्य अमला ने इसकी प्रकिया शुरू कर दी है।
![]()




























