Monday, February 16, 2026

मेयर राजकिशोर ने किया अखबार वितरक संघ के टेबल कैलेंडर का विमोचन

Must Read

मेयर राजकिशोर ने किया अखबार वितरक संघ के टेबल कैलेंडर का विमोचन

कोरबा। छत्तीसगढ़ अखबार वितरक संघ के टेबल कैलेंडर का विमोचन महापौर के द्वारा किया गया। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में बी.एन.सिंह, पीएस चंदेल तथा तपन चक्रवर्ती उपस्थित थे। नगर निगम के महापौर राजकिशोर प्रसाद ने कहा कि छत्तीसगढ़ अखबार वितरक संघ आए दिन जनहित में कार्य कर रही है जो प्रशंसनीय है। उन्होंने बताया कि पूर्व राजस्व मंत्री द्वारा छत्तीसगढ़ अखबार वितरक संघ के निवेदन पर कई सामुदायिक भवनों का लोकार्पण व भूमि पूजन किया गया हैं।कार्यक्रम में उपस्थित बीएन सिंह, पीएस चंदेल व तपन चक्रवर्ती ने अखबार वितरक संघ के सभी पदाधिकारी व सदस्यों को बताया कि भारत सरकार द्वारा विश्वकर्मा योजना के अंतर्गत सभी अखबार मित्र को अन्य व्यवसाय के लिए केंद्र सरकार द्वारा बैंकों से लोन मुहैया कराई जाएगी जिससे उनकी आर्थिक स्थिति सुधार हो सके। छत्तीसगढ़ अखबार वितरक संघ के प्रदेश अध्यक्ष विनोद सिन्हा ने कहा कि कोरबा जिला इकाई अध्यक्ष विपेंद्र कुमार साहू के नेतृत्व में जनहित में कई कार्यक्रम किए गए जिसमें नवरात्रि के समय श्रद्धालुओं को चॉकलेट व पानी तथा पूर्व राष्ट्रपति डॉ अब्दुल कलाम आजाद की जयंती हो या भारत निर्वाचन आयोग द्वारा मतदाताओं को मतदान के लिए प्रेरित करने हेतु दस हजार पम्पलेट समाचार पत्रों के माध्यम से वितरित किया गया। इस अवसर पर विपेंद्र कुमार साहू, लक्ष्मी राठौर, जय कुमार नेताम, रामा, रायसिंह कँवर, राजकुमार पटेल, तापेश्वर राठौर, कृष्ण कुमार निर्मलकर, अनिल गिरी, मुरित राम कश्यप, दिलबाग राघवेंद्र, दिलीप यादव, विलसन, चंद्रपाल, देव, गोलू देवांगन, सुनील साहू, यश नेताम, ओंकार, दीपक, लक्ष्मी यादव, बजरंग यादव उपस्थित थे।

Loading

Latest News

10वीं और 12वीं की परीक्षा के दौरान 8 बार बजेगा बेल, हॉल में आधे घंटे पहले मिलेगा प्रवेश, 8.30 बजे से दी जाएगी एंट्री

कोरबा। सत्र 2024-25 की 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं 20 फरवरी से शुरू होकर 18 मार्च तक चलेंगी।...

More Articles Like This