Monday, February 16, 2026

लोकसभा चुनाव से पहले कॉलेजों की परीक्षा निपटाने की तैयारी, देरी हुई तो मई तक खींच सकती हैं परीक्षाएं

Must Read

लोकसभा चुनाव से पहले कॉलेजों की परीक्षा निपटाने की तैयारी, देरी हुई तो मई तक खींच सकती हैं परीक्षाएं

कोरबा। शैक्षणिक सत्र 2023-24 चुनावी साल के रूप में रहेगा। विधानसभा चुनाव के बाद अब अप्रैल-2024 में लोकसभा चुनाव होना है। कॉलेजों की मुख्य परीक्षाओं के बीच चुनावी हलचल रहेगी, जिसके कारण यूनिवर्सिटी प्रबंधन के समक्ष कॉलेजों की मुख्य परीक्षा को आयोजित कराने की चुनौती होगी। कॉलेज प्रबंधन की माने तो मुख्य परीक्षाएं मार्च में ही पूरी कर ली जाएंगी, ऐसी तैयारी यूनिवर्सिटी द्वारा की जा रही है। लेकिन यह बहुत ही कठिन रहने वाला है। इसमें अगर सफलता नहीं मिली तो चुनावी प्रक्रिया के बाद मई में भी परीक्षाएं आयोजित किए जाने की संभावना से इनकार नहीं किया जा रहा है। बहरहाल मुख्य परीक्षा को लेकर कॉलेजों के प्रमुखों द्वारा कोर्स को मार्च से पहले पूरा कराने की कवायद तेज कर दी है। जिले के सभी शासकीय व अशासकीय कॉलेज अटल बिहारी वाजपेयी यूनिवर्सिटी से संबद्ध हैं। यूनिवर्सिटी ने अभी बीते सत्र 2022-23 में पूरक आने वाले छात्रों की परीक्षा ली जा रही है। पूरक परीक्षा 28 दिसंबर तक चलेगी। हालांकि इन परीक्षाओं के बीच-बीच में नियमित छात्रों की कक्षाएं भी लगाई जा रही हैं। ताकि पढ़ाई पर किसी प्रकार का कोई असर न हो। कोर्स पूरा करा पाना भी टेढ़ी खीर के समान है।अटल बिहारी वाजपेयी यूनिवर्सिटी द्वारा चालू सत्र में जिस तरह से एकेडमिक कैलेंडर का पालन किया जा रहा है, उससे मुख्य परीक्षा से पहले संकायवार कोर्स का पूरा होना बड़ा कठिन लग रहा है। क्योंकि इस बार यूनिवर्सिटी प्रबंधन ने एडमिशन की प्रक्रिया काफी लंबी कर दी है। हर साल दो एडमिशन 2 महीने में पूरा हो जाता था वह इस बार 4 महीने में भी पूरा नहीं हो पाया है। ऐसे में जो छात्र बाद में एडमिशन लिए हैं। उनका कोर्स कॉलेज किस तरह पूरा कराएंगे, यह समझ से परे है। इसके लिए छात्रों को स्वयं तैयार रहना होगा। अटल बिहारी वाजपेयी यूनिवर्सिटी से संबद्ध जिले में अब शासकीय व अशासकीय 25 कॉलेज हो गए हैं। इसमें इस साल खुलने वाले 3 नए शासकीय कॉलेज भी शामिल हैं। ये नवीन कॉलेज करतला ब्लाक के रामपुर व उमरेली के साथ ही कोरबा शहर में खुले स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम कॉलेज हैं। तीनों कॉलेजों में 810 छात्रों की क्षमता तय की है, लेकिन पहला साल होने से कम छात्रों ने प्रवेश लिया है। जिले की बात करें तो 28 हजार के करीब छात्र-छात्राएं हर साल मुख्य परीक्षा में शामिल होते हैं, जिसमें नियमित छात्रों के समक्ष कोर्स पूरा करने सेल्फ स्टडी पर अधिक फोकस करना होगा।

Loading

Latest News

10वीं और 12वीं की परीक्षा के दौरान 8 बार बजेगा बेल, हॉल में आधे घंटे पहले मिलेगा प्रवेश, 8.30 बजे से दी जाएगी एंट्री

कोरबा। सत्र 2024-25 की 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं 20 फरवरी से शुरू होकर 18 मार्च तक चलेंगी।...

More Articles Like This