अतिक्रमण कार्रवाई में भेदभाव का आरोप
कोरबा। नगर पालिक निगम क्षेत्र अंतर्गत अवैध अतिक्रमण की शिकायत लगातार सामने आते ही रहती है। हालांकि कुछ मामलों पर निगम के द्वारा कार्यवाही भी की गई है। इसी तरह अतिक्रमण की शिकायत चेक पोस्ट निवासी एक महिला के द्वारा अवैध अतिक्रमण को लेकर की गई है। लिखित शिकायत नगर पालिक निगम के कमिश्नर को लिखित में की गई है। महिला के मकान को नगर पालिका निगम के तोडू दस्ता के तत्कालीन प्रभारी के द्वारा ध्वस्त करने की बात उल्लेखित की गई है। अतिक्रमण हटाने के बाद नगर निगम के द्वारा उक्त स्थान को चिन्हांकन करते हुए पुन: अतिक्रमण नहीं करने की समझाइए दी गई थी।शिकायतकर्ता महिला की माने तो चेक पोस्ट स्थित एकता नगर के पास पूर्व में नगर निगम के द्वारा अवैध अतिक्रमण पर कार्रवाई करते हुए चार-पांच मकान पर बुलडोजर चलाया गया था, लेकिन इस स्थान पर कुछ लोगों के द्वारा पुन निर्माण किया जा रहा है। जिस पर कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। महिला ने तोडू दस्ता प्रभारी पर भेदभाव की बात कहते हुए अवैध अतिक्रमण पर उनके द्वारा संरक्षण देने का गंभीर आरोप लगाया है। अब देखना होगा लिखित शिकायत के बाद अवैध अतिक्रमण पर कब तक कार्रवाई होती है।
![]()

