Saturday, February 28, 2026

अधिग्रहित भूमि का नहीं मिला मुआवजा, आंदोलन की तैयारी

Must Read

अधिग्रहित भूमि का नहीं मिला मुआवजा, आंदोलन की तैयारी

कोरबा। गुरसिया से जटगा मार्ग के लिए अधिग्रहित जमीन का किसानों को अब तक मुआवजा नहीं मिला है। हालांकि पचरा से जटगा तक की अधिग्रहित जमीन का मुआवजा किसानों को मिल चुका है लेकिन ग्राम सलिहाभाठा से गुरसिया तक के किसानों का मुआवजा अब तक नहीं मिला है। लगभग 43 किसान ऐसे हैं जिन्हें जमीन का मुआवजा नहीं मिला है। इनमें गुरसिया के 13, सलीहाभाठा 16 व दमाउकुंडा के 14 किसान शामिल है। विरेंद्र मरकाम ने जनपद कार्यकाल में किसानों की समस्या को गंभीरता से उठाया और वर्ष 2017- 18 में उक्त अधिग्रहित भूमि का मुआवजा के लिए अधिकारियों द्वारा मौका जांच, सामाजिक समाघात, दावा आपत्ति की प्रक्रिया पूर्ण कराई गई।बताया जाता है कि गुरसिया से जटगा सडक़ को प्रधानमंत्री ग्राम सडक़ योजना के तहत बनाया गया है, जिसे बाद में लोक निर्माण विभाग को हस्तांतरित कर दिया गया। वहीं विभाग द्वारा कुछ किसानों का मुआवजा प्रकरण बनाकर खानापूर्ति की गई लेकिन ऐसे किसान जो महज कृषि पर आश्रित हैं उन्हें अब तक मुआवजा नहीं दिया गया। किसानों का कहना है कि प्रशासन के अधिकारी किसानों की जमीन को अधिग्रहित करने के बाद शांत बैठे हैं। यदि प्रभावितों को उचित मुआवजा नहीं दिया जाता है तो आंदोलन कर नेशनल हाइवे 130 पर चक्काजाम करन की चेतावनी किसानों ने दी है।

Loading

Latest News

पर्यावरण संरक्षण मंडल की कोरबा पॉवर लिमिटेड,पताड़ी के क्षमता विस्तार के लिए आयोजित जनसुनवाई हजारों लोगों की उपस्थिति में सफलता पूर्वक सम्पन्न

कोरबा। पर्यावरण संरक्षण मण्डल द्वारा जिले के बरपाली तहसील अंतर्गत कोरबा पॉवर लिमिटेड (केपील),पताड़ी के प्रस्तावित 1600 मेगावाट के...

More Articles Like This