घर घुसकर महिला की पिटाई
कोरबा। मानिकपुर चौकी अंतर्गत एसबीएस कॉलोनी चीफ हाउस के एक मकान में घुसकर महिला से गाली गलौच के आरोप में पुलिस ने शन्नी और उसके दोस्तों पर केस दर्ज किया है। गुरुवार की रात 8.15 बजे शन्नी और उसके दोस्त मनोज निराला के घर के बाहर गाली गलौच कर रहे थे। मनोज की पत्नी ने युवकों को गाली गलौच से मना किया। दोनों युवक महिला से विवाद करने लगे। गाली गलौच करते हुए महिला के घर के भीतर घुस गए। उससे हाथापाई किया। महिला ने घटना की सूचना अपने पति को दिया। पुलिस को अवगत कराया गया।
![]()

