ढाई माह बाद बलात्कार का आरोपी हुआ गिरफ्तार
कोरबा। पसान पुलिस ने अनाचार के मामले में आरोपी को ढाई माह बाद गिरफ्तार करने में सफलता पाई है। एफआईआर दर्ज होने के बाद से आरोपी लगातार लुका छिपी का खेल खेल रहा था।प्रार्थिया ने थाना पसान में रिपोर्ट दर्ज कराई कि आरोपी रतन नेताम 27 वर्ष ग्राम अडसरा थाना पसान का रहने वाला है, जिसने लगभग डेढ़ वर्ष पूर्व बम्हनी नदी किनारे ले जाकर जबरन उसका बलात्कार किया है। पीड़िता की रिपोर्ट पर थाना पसान में धारा 376 (2) (एन) कायम कर विवेचना में लिया गया था। आरोपी घटना दिनांक से गिरफ्तारी से बचने लुक छिप रहा था। जिसे शनिवार को पुलिस अधीक्षक कोरबा जितेंद्र शुक्ला के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा में मार्गदर्शन तथा एस डी ओ पी कटघोरा पंकज ठाकुर के पर्यवेक्षण में गिरफ्तार किया गया।आरोपी के गाँव अडसरा में दबिश देकर रतन नेताम को गिरफ्तार कर वैधानिक कार्यवाही पूर्ण कर न्यायालय कटघोरा पेश कर न्यायिक रिमांड पर जेल दाखिल कराया गया। उपरोक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी पसान उप निरी नवल साव, आर विद्या सिदार , श्याम सिदार , मनोज कश्यप का योगदान रहा।
![]()




























