Wednesday, February 11, 2026

यातायात का भारी दबाव पर नहीं है पार्किंग की सुविधा, पुराने कोरबा की पुरानी समस्या जाम है कायम

Must Read

यातायात का भारी दबाव पर नहीं है पार्किंग की सुविधा, पुराने कोरबा की पुरानी समस्या जाम है कायम

कोरबा। पुराना बस स्टैंड में जगह जगह सडक़ पर वाहनों को खड़ी किये जाने से रोजाना जाम की स्थिति निर्मित हो रही है। पीपल चौक के पास जिला सहकारी बैंक मर्यादित शाखा कोरबा व एक अन्य शासकीय बैंक संचालित है। कई दुकानें भी यहां संचालित हैं, लेकिन पार्किंग के लिए किसी भी तरह की कोई व्यवस्था नहीं है। बीच सडक़ पर ही वाहनों को खड़ी करने से आवागमन में समस्या हो रही है। सडक़ पर ही ठेले व गुमटी भी लगाए जा रहे हैं।
इस मार्ग यातायात का अत्यधिक दबाव रहता है। मार्ग पर बस, सिटी बस सहित अन्य वाहनों की दिनभर आवाजाही होती है। रविवार और गुरुवार को साप्ताहिक बाजार लगता है। इससे भीड़ और बढ़ जाती है। वाहन सडक़ पर खड़ी कर दी जाती है। स्थिति ऐसी बन जाती है कि चौड़ी सडक़ पर बेतरतीब पार्किंग की वजह से बाइक निकलना भी मुश्किल हो जाता है। मार्ग पर चार पहिया वाहन फंस रहे हैं। लोगों को आवाजाही में काफी असुविधा हो रही है। आए दिन दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। वाहन चालकों व व्यापारियों के बीच विवाद की स्थिति निर्मित हो रही है। बीच सडक़ पर बेतरतीब पार्किंग की वजह से स्थानीय व्यापारी भी खासे परेशान हैं। बताया जा रहा है कि जाम की वजह से दुकान में ग्राहक कम पहुंचते हैं। इससे उन्हें नुकसान उठाना पड़ रहा है।बीच सडक़ पर ठेला व गुमटी लगाने को लेकर प्रशासन की ओर से कई बार कार्रवाई की जा चुकी है, बावजूद इसके स्थिति में सुधार नहीं हो रहा है। कार्रवाई के दौरान ठेले व गुमटी हटा लिए जाते हैं लेकिन दूसरे दिन फिर से स्थिति पूर्ववत हो जाती है।

Loading

Latest News

260 बेटियों के हाथ हुए पीले, सीएम ने दिए वर्चुअली आशीर्वाद, सीएसईबी फुटबॉल मैदान में मुख्यमंत्री कन्या सामूहिक विवाह योजना के तहत परिणय सूत्र...

कोरबा। सीएसईबी कोरबा पूर्व स्थित फुटबॉल मैदान में मुख्यमंत्री कन्या सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत जिले में वित्तीय वर्ष...

More Articles Like This