Tuesday, February 10, 2026

ब्रेकिंग न्यूज़…….बिना कार्य किए ग्राम पंचायतों ने दबा दिए 54.60 लाख रुपए, अग्रिम राशि का किया आहरण फिर भी सीसी रोड निर्माण कार्य नहीं हुए शुरू, शिकायत पर जिला पंचायत सीईओ ने दिए जांच के आदेश, 7 दिन में देनी होगी रिपोर्ट

Must Read

ब्रेकिंग न्यूज़…….बिना कार्य किए ग्राम पंचायतों ने दबा दिए 54.60 लाख रुपए, अग्रिम राशि का किया आहरण फिर भी सीसी रोड निर्माण कार्य नहीं हुए शुरू, शिकायत पर जिला पंचायत सीईओ ने दिए जांच के आदेश, 7 दिन में देनी होगी रिपोर्ट

कोरबा। ग्राम पंचायतों ने सीसी रोड निर्माण के लिए स्वीकृत राशि दबा ली है। इसके बाद भी निर्माण कार्य शुरू करने में गंभीरता नहीं दिखाई।मुख्यमंत्री समग्र ग्रामीण विकास मद से वर्ष 2022-23 में विकासखंड करतला के विभिन्न ग्राम पंचायतों में निर्माण कार्यों के लिए अग्रिम राशि का भुगतान किया गया है। इसके बाद भी निर्माण एजेंसियों द्वारा दो वर्ष का समय बीत जाने के बाद भी स्वीकृत निर्माण कार्यों को प्रारंभ नहीं किया गया है। मामले की शिकायत दर्री रोड निवासी सामाजिक कार्यकर्ता बिहारीलाल सोनी ने कलेक्टर व जिला पंचायत सीईओ से की थी। मामले में जिला पंचायत सीईओ ने ग्रामीण यांत्रिकी सेवा संभाग कोरबा के कार्यपालन अभियंता को जांच के आदेश दिए हैं। 7 दिन में जांच रिपोर्ट सौंपने कहा गया है। शिकायत में कहा गया है कि करतला विकासखंड के विभिन्न ग्राम पंचायतों में वर्ष 2022-23 में मुख्यमंत्री समग्र ग्रामीण विकास योजना मद से सीसी रोड निर्माण कार्य स्वीकृत किए गए थे। इन निर्माण कार्यों के लिए संबंधित ग्राम पंचायतों को निर्माण एजेंसी बनाया गया था। इन स्वीकृत निर्माण कार्यों के लिए 54.60 लाख रूपये की अग्रिम राशि संबंधित निर्माण एजेंसियों को प्रशासन के द्वारा जारी की गई थी। निर्माण एजेंसियों के द्वारा प्रशासन द्वारा जारी अग्रिम भुगतान राशि का आहरण किए जाने के बाद भी स्वीकृत निर्माण कार्य आज पर्यंत तक प्रारंभ नहीं किए गए हैं औ न ही निकाली गई राशि को पंचायत के खाते में जमा किया गया है, जो आर्थिक अनियमितता की श्रेणी में आता है। निर्माण एजेंसी व तकनीकी अमले की मिलीभगत के कारण शासन द्वारा स्वीकृत ग्रामीण विकास योजनाओं के क्रियान्वयन में अनावश्यक लेटलतीफी व लापरवाही के कारण क्षेत्रीय जनता को योजनाओं का लाभ समय पर नहीं मिल पा रहा है। प्रकरण की जांच करा दोषियों पर आवश्यक कार्यवाही तथा स्वीकृत कार्यों को जल्द से जल्द पूरा कराने आदेश जारी की जाने की मांग की गई थी। जिस पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत कोरबा ने 3 जनवरी को कार्यपालन अभियंता ग्रामीण यांत्रिकी सेवा संभाग कोरबा को जांच के आदेश दिए हैं। शिकायत पत्र में उल्लेखित तथ्यों की जांच व निराकरण कर आवेदक को सूचित करते हुए विस्तृत विवरण सहित जांच प्रतिवेदन स्पष्ट अभिमत सहित 7 दिवस के भीतर कार्यालय में उपलब्ध कराने कहा गया है।

 

बॉक्स

मुख्यमंत्री समग्र ग्रामीण विकास योजनांतर्गत सीसी रोड निर्माण के लिए जारी प्रशासकीय स्वीकृति वर्ष 2022-23

 

ग्राम पंचायत स्वीकृत राशि जारी राशि
सैंडल 10 लाख 5.20 लाख
कोटमेर 7.80 लाख 3.90 लाख
कोटमेर 7.80 लाख 3.90 लाख
कोटमेर 7.80 लाख 3.90 लाख
कोटमेर 7.80 लाख 3.90 लाख
दादरकला 7.80 लाख 3.90 लाख
रोगदा 10.40 लाख 5.20 लाख
बोतली 7.80 लाख 3.90 लाख
डोंगाआमा 5.20 लाख 2.60 लाख
लीमडीह 5.20 लाख 2.60 लाख करतला 7.80 लाख 3.90 लाख
करतला 7.80 लाख 3.90 लाख
करतला 7.80 लाख 3.90 लाख
करतला 7.80 लाख 3.90 लाख

बॉक्स

इन बिंदुओं में करना होगी जांच

0 कार्य का ले-आउट उपअभियंता की उपस्थिति में किया गया है?

0 कार्य प्रारंभ की सूचना क्या सचिव/उपअभियंता के द्वारा जनपद/जिला पंचायत को दिया गया है।

0 यदि कार्य प्रारंभ नही हुआ है तो इसके लिए जिम्मेदार कौन कौन है?

0 यदि कार्य प्रारंभ नही हुआ है तो इसके संबंध में मुख्य कार्यपालन अधिकारी ज.पं./अनुविभागीय अधिकारी ग्रा.यां.से. के द्वारा अभी तक क्या-क्या कार्यवाही की गई है?

0 क्या प्रदाय राशि निर्माण एजेंसी द्वारा आहरित कर ली गई है हां/नही ?

0 कार्य अप्रारंभ की स्थिति मे आहरित राशि कहां है एवं उसकी क्या उपयोगिता है?

0 यदि कार्य प्रारंभ है तो वर्तमान भौतिक स्थिति क्या है एवं कब तक पूर्ण कर लिया जायेगा

0 अब तक हुए कार्य की गुणवत्ता सही है अथवा नही ?

0 जांच के अन्य बिंदु अगर हो तो।

Loading

Latest News

नकटीखार में अवैध शराब बनाकर की जा रही बिक्री, ग्रामीणों ने कलेक्टर से शिकायत कर की कार्रवाई की मांग

कोरबा।ग्राम नकटीखार के कई घरों में अवैध रूप से शराब बनाकर बेचने का काम धड़ल्ले से किया जा रहा...

More Articles Like This