Thursday, February 12, 2026

कांग्रेस कोरबा लोकसभा की 8 में से 1 सीट ही बचा पाई, विधानसभा चुनाव के नतीजों ने बढ़ाई कांग्रेस की टेंशन

Must Read

कांग्रेस कोरबा लोकसभा की 8 में से 1 सीट ही बचा पाई, विधानसभा चुनाव के नतीजों ने बढ़ाई कांग्रेस की टेंशन

कोरबा। कोरबा लोकसभा के 8 विधानसभा क्षेत्रों में इस बार कांग्रेस के पास मात्र एक सीट रामपुर ही बच पाई है। पिछली बार 7 सीटें थी। एक सीट भाजपा के पास थी। इस बार गोडवाना गणतंत्र पार्टी ने पाली-तानाखार विधानसभा चुनाव जीतकर अपनी पैठ बढ़ाई है। कांग्रेस ने पिछला लोकसभा चुनाव 26 हजार 349 मतों से जीता था। उस समय रामपुर और पाली-तानाखार में ही सबसे अधिक बढ़त मिली थी। कोरिया जिले के तीनों विधानसभा बैकुंठपुर, मनेन्द्रगढ़ व भरतपुर-सोनहत में पीछे थी, वहां पिछली बार तीनों सीट पर कांग्रेस के विधायक थे। इस बार विधानसभा चुनाव 6 सीटों के परिणाम के आधार पर भाजपा की लीड 60 हजार 154 है। कोरबा जिले में लीड 6034 की है। सबसे अधिक मनेन्द्रगढ़, बैकुंठपुर, भरतपुर-सोनहत और मरवाही में 54 हजार से अधिक की लीड है।विधानसभा चुनाव का रिजल्ट आने के बाद अब नई सरकार बनते ही लोकसभा चुनाव की तैयारी शुरू हो जाएगी। लेकिन इस बार कांग्रेस के लिए राह आसान नहीं है। पिछले लोकसभा चुनाव में कांग्रेस को 5 लाख 2 हजार 340 वोट मिले थे। भाजपा को 4 लाख 57 हजार 61 वोट प्राप्त हुआ था। गोडवाना गणतंत्र पार्टी के तुलेश्वर मरकाम ने 37 हजार 417 वोट प्राप्त किया था। लेकिन इस विधानसभा चुनाव में भाजपा को 5 लाख 4 हजार 940 वोट मिला है। कांग्रेस को 4 लाख 44 हजार 50 वोट प्राप्त हुआ है। अगर इस चुनाव में भाजपा और कांग्रेस में अंतर देखें तो 60 हजार 154 वोट का है। मरवाही में भी लंबे समय बाद भाजपा ने जीत हासिल की है। लेकिन यहां कांग्रेस ने 39 हजार 221 मत प्राप्त कर तीसरे स्थान पर खिसक गईं। यहां से जनता कांग्रेस 39 हजार 882 वोटों के साथ दूसरे स्थान पर हैं। इसी तरह पाली-तानाखार में गोडवाना गणतंत्र पार्टी ने बाजी मारी है। दोनों ही क्षेत्रों में इस बार नए समीकरण बनेंगे।
बॉक्स
सांसद महंत जांजगीर में रही अधिक सक्रिय
सांसद ज्योत्सना महंत इस बार सक्ती विस क्षेत्र में सक्रिय रहीं कोरबा से कांग्रेस की सांसद ज्योत्सना महंत सक्ती विधानसभा में अधिक सक्रिय रहीं, जहां से उनके पति डॉ. चरणदास महंत चुनाव लड़ रहे थे। नामांकन के दिन जरूर घंटाघर में आयोजित आम सभा और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडग़े की बांकीमोंगरा सभा में शामिल हुईं थी, लेकिन किसी भी क्षेत्र में जाकर उन्होंने प्रचार नहीं किया। चुनाव के पहले जरूर क्षेत्र में सक्रिय रहीं।

Loading

Latest News

कलेक्टर ने नवीन कश्यप के विरुद्ध की जिला बदर की कार्यवाही।

कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी कोरबा कुणाल दुदावत ने आदेश जारी कर छत्तीसगढ़ राज्य सुरक्षा अधिनियम 1990 की धारा-3 एवं...

More Articles Like This