सोलर बैटरी चुरा ले गए चोर
कोरबा। बांगो क्षेत्र के एक सरकारी स्कूल का ताला तोडक़र चोरों ने वहां बिजली सप्लाई के लिए लगाई गई 2 सोलर बैटरी चोरी कर ली। पुलिस केस दर्ज कर जांच कर रही है। ठाड़पखना एतमानगर गांव के प्राइमरी स्कूल में बिजली सप्लाई के लिए क्रेडा विभाग ने सोलर सिस्टम लगाया है। 4 सोलर बैटरी में 2 बैटरी की स्कूल का ताला तोडक़र चोरी कर ली गई। घटना 1 जनवरी की शाम से 2 जनवरी के सुबह की बताई जा रही है।
![]()




























