छेड़छाड़ के आरोपी पर एफआईआर दर्ज
कोरबा। घर के बाथरूम में छिपकर बैठे युवक ने महिला से छेड़छाड़ शुरू कर दिया। उसने महिला के विरोध जताने पर मारपीट करने के बाद खुद को एक कमरे में बंद कर लिया। जिसे पुलिस के हवाले किया गया है। मामले में पुलिस ने वैधानिक कार्रवाइ की है। बताया जा रहा है कि बांकीमोंगरा थानांतर्गत बनवारी साइड अंबेडकर नगर क्षेत्र में ईश्वर साहू 31 वर्ष निवास करता है। वह बीती रात एक महिला के घर बाथरूम में छिपकर बैठा था। रात करीब दस बजे महिला बाथरूम पहुंची तो युवक ने उससे छेड़छाड़ शुरू कर दिया। महिला के विरोध जताने पर युवक ने मारपीट शुरू कर दी। इस बीच वह पकड़े जाने से बचने खुद को कमरे में बंद कर लिया। जिसकी सूचना डॉयल 112 को दी गई। डॉयल 112 की टीम मौके पर पहुंचकर युवक को अपने साथ थाना ले आई। मामले में पुलिस ने धारा 457,354,294,323,506 के तहत कार्रवाई की गई है।
![]()

