मालगाड़ियों में किया जा रहा पथराव, रेलवे ने किया जागरूक
गांव से गुजरी नई रेल लाइन में चली मालगाड़ी, शुरू हुआ पथराव
कोरबा। कोयलांचल क्षेत्र के लोटनापारा में उस समय हडक़ंप मच गया, जब रेलवे पुलिस यानि आरपीएफ की टीम गांव जा पहुंची। टीम में शामिल अफसरों ने कुछ बच्चों से पूछताछ शुरू कर दी। इस दौरान पता चला कि एक किशोर ने खेल खेल में नई रेल लाइन पर जा रही मालगाड़ी के इंजन में पथराव कर दिया था। ऐसा कृत्य करने पर रेल अधिनियम के तहत कार्रवाई की जानकारी अफसरों ने ग्रामीणों को दी। तत्पश्चात टीम के सदस्य अपचारी बालक को साथ ले आए। मामले में वैधानिक कार्रवाई की गई है। दरअसल एसईसीएल के दीपका खदान से सीपत तक नई रेल लाइन बिछाया गया है। इस रेल लाइन से मालगाड़ी में कोयले का परिवहन किया जा रहा है। यह मालगाड़ी गांवों से गुजरकर सीपत पहुंचती है। इस दौरान मालगाड़ी के इंजन में पथराव की शिकायत आरपीएफ प्रभारी आरएस चंद्रा को लगातार मिल रही थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए आला अफसरों ने जांच उपरांत कार्रवाई के निर्देश जारी किए थे। उनके निर्देश पर आरपीएफ प्रभारी अपनी टीम के साथ हरदीबाजार थाना क्षेत्र के ग्राम लोटनापारा पहुंचे। जहां टीम ने कुछ बच्चों से पूछताछ की। इस दौरान पता चला कि मालगाड़ी नई रेल लाइन पर दौड़ रही है। यह लाइन कई गांव से गुजरी है। रेल लाइन पर मालगाड़ी को देखने बच्चे आसपास पहुंच जाते हैं। उनके द्वारा खेल खेल में पथराव किया जाता है। एक अपचारी बालक ने खेल खेल में मालगाड़ी पर पत्थर फेंक दिया था। यह सब गलत है, इसकी जानकारी ग्रामीणों को भी नही थी। आरपीएफ प्रभारी श्री चंद्रा ने मौके पर ही ग्रामीणों की बैठक आयोजित की। उन्हें समझाईश देते हुए बताया कि मालगाडी पर पथराव अथवा किसी अन्य तरह से नुकसान पहुंचाना गलत है। ऐसे कृत्य करने पर रेल अधिनियम के तहत कार्रवाई की जाती है। ग्रामीणों को रेल संपत्ती की सुरक्षा के लिए ्रप्रोत्साहित भी किया गया। तत्पश्चात टीम अपचारी बालक को अपने साथ पोस्ट ले आई। मामले में रेल अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है।
![]()

