Thursday, February 12, 2026

दो बाइक में हुई भिड़ंत, एक की मौत, कनकी मुख्य मार्ग के खैरभवना पुल के पास हुआ हादसा

Must Read

दो बाइक में हुई भिड़ंत, एक की मौत, कनकी मुख्य मार्ग के खैरभवना पुल के पास हुआ हादसा

कोरबा। जिले में दर्दनाक सड़क हादसा घटित हुआ। दो बाइक में आमने-सामने जबरदस्त भिड़ंत हुई। हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौके पर मौत हो गई, जबकि 2 घायल हैं। घायलों का अस्पताल में इलाज जारी है। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, उरगा थाना अंतर्गत कनकी मुख्य मार्ग की खैरभवना पुल के पास देर रात दो बाइक में आमने-सामने से टकरा गई। एक बाइक पर दो लोग सवार थे, जिनमें से एक की मौत हो गई है और दूसरा घायल है। वहीं दूसरी बाइक पर केवल एक ही सवार था, जो हादसे में घायल हो गया है। घटना से बाद मौके पर राहगीर पहुंचे और भीड़ लग गई। घटना की सूचना पर पुलिस को दी गई। सूचना पाकर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और पंचनामा कार्रवाई कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हादसे में जान गंवाने वाले युवक का नाम रामा मरकाम 30 वर्ष पाली चैतमा निवासी है। मृतक और घायल युवक कानपुर के एक निजी कंपनी में काम करते थे। बताया जा रहा है कि हादसा तेज रफ्तार के कारण हुआ है।

Loading

Latest News

महिला शक्ति के संग बजट संवाद, गूंजा विकसित भारत का संकल्प, केंद्रीय बजट पर भाजपा महिला मोर्चा का भव्य संवाद

कोरबा। भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा जिला कोरबा द्वारा भाजपा जिलाध्यक्ष माननीय गोपाल मोदी जी की अध्यक्षता में मिनीमाता...

More Articles Like This