आत्मानंद के 310 विद्यार्थी पहली बार लिखेंगे सीबीएसई बोर्ड का पर्चा, अब तक विद्यार्थी ने सीजी बोर्ड की दी हैं परीक्षाएं

Must Read

आत्मानंद के 310 विद्यार्थी पहली बार लिखेंगे सीबीएसई बोर्ड का पर्चा, अब तक विद्यार्थी ने सीजी बोर्ड की दी हैं परीक्षाएं

कोरबा। प्रदेश में संचालित स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम स्कूलों में से कोरबा के पंप हाउस, पाली और हरदीबाजार को वर्ष 2022 में केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) से संबद्धता मिली थी। इसी के साथ इन स्कूलों में सीबीएसई बोर्ड में लागू कक्षा पहली से 9वीं एवं 11वीं में पाठॺक्रम अध्ययन कराए जा रहे हैं। बोर्ड परीक्षा कक्षा 10वीं एवं 12वीं की परीक्षाएं छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल रायपुर की ओर से ली जा रही थी।जिले में संचालित तीन स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम स्कूल के 310 विद्यार्थी पहली बार सीबीएसई बोर्ड की परीक्षा में शामिल होंगे। अब तक इन विद्यालयाें में अध्ययनरत विद्यार्थी सीजी बोर्ड की परीक्षाएं दी हैं।
बताया जा रहा है कि सीबीएसई की बोर्ड परीक्षा के लिए कक्षा नौंवी के पाठॺक्रम भी उसी बोर्ड की पढ़ाई कर अगली कक्षा में प्रवेश लेने वाले विद्यार्थियों को शामिल किया जाता है। इस कारण पिछले से अध्ययनरत विद्यार्थियों ने सीजी बोर्ड के पाठॺक्रम अंतर्गत परीक्षा में शामिल हुए थे।इस बार सीबीएसई बोर्ड की परीक्षा को लेकर विद्यार्थियाें में खासा उत्साह है। विद्यार्थी परीक्षा की तैयारी में जुटे हुए हैं। वहीं शिक्षक भी विद्यार्थियों को सभी विषयों की तैयारी के साथ ही बेहतर अंक हासिल करने तरीके बताए जा रहे हैं।इधर स्वामी आत्मानंद स्कूल के तीनों ही विद्यालयों में कक्षा 10वीं एवं 12वीं के विभिन्न विषयों की प्रायोगिक परीक्षाएं एक जनवरी से प्रारंभ हो गई है। बोर्ड की ओर से प्रबंधन को 14 जनवरी तक परीक्षा संपन्न कराने को कहा गया है।

Loading

Latest News

पशुपालन विभाग का अमला घर घर जाकर करेगा पशुओं का टीकाकरण, मसान और कटबितला में पशु जागरूकता शिविर संपन्न

कोरबा। पशु चिकित्सालय भैसमा अंतर्गत ग्राम मसान और कटबितला में पशु जागरूकता शिविर संपन्न हुए। गौरतलब हो कि आगामी...

More Articles Like This