हसदेव बचाने ग्रामीणों संग धरने पर बैठे शिव सैनिक

Must Read

हसदेव बचाने ग्रामीणों संग धरने पर बैठे शिव सैनिक

कोरबा। शिवसेना जिला इकाई द्वारा हसदेव बचाओ आंदोलन को अपना समर्थन देते हुए शिव सैनिक ग्रामीणों के साथ धरना स्थल पर बैठे हैं। धरना स्थल पर प्रदेश उपाध्यक्ष रवि मैजरवार ने अपने उद्बोधन में कहा कि हसदेव अरण्य क्षेत्र प्राकृतिक वन संपदा से परिपूर्ण क्षेत्र है। यहां कुछ गांव जो एलिफेंट रिजर्व क्षेत्र में आते हैं उन्हें व्यावसायिक लाभ के लिए उस क्षेत्र से बाहर कर दिया गया। उन्होंने कहा कि इस हसदेव के बचाव के लिए जब कांग्रेस सरकार मे थी तब भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने भी उस आंदोलन को अपना समर्थन दिया और आज जब भारतीय जनता पार्टी की सरकार है तब कांग्रेसी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता इस आंदोलन को समर्थन दे रहे हैं। यह राजनीतिक विषय नहीं है। यह आम लोगों से जुड़ा विषय है इसलिए अपनी राजनीतिक विचारधाराओं के भिन्नता के बावजूद हम सबको इस प्राकृतिक सौंदर्य को बचाए रखने में अपनी एकजुटता दिखानी होगी । वृक्ष किसी राजनीतिक दल के समर्थक नहीं होते, वे तो निष्कपट हृदय से सभी मनुष्यों को समान रूप से अपनी सौंदर्य और मानव जीवन के लिए उपयोगी ऑक्सीजन का संचार करते रहते हैं । किंतु आज जब उन पर विपत्ति आई है तब दोनों ही बड़े दल आपसी राजनीतिक गुड़ा भाग में लग गए हैं । यह वह समय है जब छोटी सोच की राजनीतिक मानसिकता से बाहर निकाल कर हमें संपूर्ण मनुष्य जीवन के लिए एकजुट होना चाहिए धरना स्थल पर शिवसेना की ओर से जिले के वरिष्ठ कार्यकर्ता शेर बहादुर क्ष‌त्रिय, दया सिंह, राधे विश्वकर्मा, प्रशांत निंमजा, कमलेश यादव एवं हसदेव बचाओ आंदोलन समिति के सदस्य, रामलाल करियाम, मुनेश्वर सिंह पोर्ते, सहित काफी संख्या में ग्रामीण जन उपस्थित रहे।

Loading

Latest News

पशुपालन विभाग का अमला घर घर जाकर करेगा पशुओं का टीकाकरण, मसान और कटबितला में पशु जागरूकता शिविर संपन्न

कोरबा। पशु चिकित्सालय भैसमा अंतर्गत ग्राम मसान और कटबितला में पशु जागरूकता शिविर संपन्न हुए। गौरतलब हो कि आगामी...

More Articles Like This