चांपा से कोरबा तक फोरलेन रोड का निर्माण जारी, धूल ने बढ़ाई परेशानी

Must Read

चांपा से कोरबा तक फोरलेन रोड का निर्माण जारी, धूल ने बढ़ाई परेशानी

कोरबा। चांपा से कोरबा तक फोरलेन रोड का निर्माण कार्य चल रहा है। ठेका कंपनी द्वारा सुरक्षा नियमों को ताक पर रख कर निर्माण कार्य किया जा रहा है। जहां भी फ्लाई ओवर ब्रिज बन रहा है वहां मार्ग परिवर्तित किया गया है और उसमें किसी प्रकार का डामरीकरण नहीं किया गया है और न ही पानी का छिडक़ाव किया जाता है। इससे मार्ग पर वाहनों के चलने से धूल उड़ रहे हैं। धूल के कारण दोपहिया सहित अन्य वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इससे दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। इसे लेकर ग्रामीणों द्वारा पूर्व में प्रदर्शन भी किया गया था, लेकिन प्रशासन द्वारा उनकी मांगों को पूरा करने का आश्वासन देने के बाद इस पर पहल नहीं की गई। सडक़ निर्माण में राख का उपयोग किया जा रहा है। हल्की सी हवा चलने से राख के उडऩे से सडक़ नजर नहीं आता। सडक़ पर उड़ रही धूल और प्रशासन की अनदेखी से ग्रामीणों में काफी नाराजगी देखी जा रही है। यदि सप्ताह के भीतर देवलापाठ से कोथारी तक के डायवर्टेड रोड को डामरीकृत नहीं किया जाता है तो चक्काजाम करने की चेतावनी दी है।

Loading

Latest News

बांकी मोंगरा में माँ सतचंडी दरबार में 19 मार्च से 5 अप्रैल तक भव्य मेले का आयोजन

बांकी मोंगरा में माँ सतचंडी दरबार में 19 मार्च से 5 अप्रैल तक भव्य मेले का आयोजन बांकी मोंगरा क्षेत्र...

More Articles Like This